क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने Binance के जरिए प्रतिबंधों को चकमा देकर ईरान के यमन के हूती विद्रोहियों सहित आतंकवादी गुटों को वित्तीय सहायता देने की जांच शुरू की है

क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा

पिछले कुछ सप्ताह में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और अमेरिका में तनाव बढ़ा है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस के जरिए ईरान की सेना को फंड भेजने का शक है
  • Binance पर ईरान के एक नेटवर्क के जरिए 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा भेजे गए हैं
  • ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बढ़ा है
विज्ञापन

अमेरिका की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क्स के जरिए अरबों डॉलर की ट्रांजैक्शंस की हैं। इन ट्रांजैक्शंस के जरिए ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को फंड भेजने का शक है। पिछले कुछ सप्ताह में अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) से जहाजों के निकलने में रुकावट डालने पर तनाव बढ़ा है। 

वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के बड़े कारोबारी Babak Zanjani से जुड़े एक नेटवर्क ने क्रिप्टो एक्सचेंज Binance का इस्तेमाल IRGC को फंड भेजने के लिए किया है। इस मामले की जांच और कम्प्लायंस रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Binance पर ईरान से जुड़े एक नेटवर्क के जरिए 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा भेजे गए हैं। इसके अलावा बबाक जंजानी से जुड़े एक नेटवर्क ने पिछले दो वर्षों में लगभग 85 करोड़ डॉलर भेजे हैं। इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़ी लगभग 1.7 अरब डॉलर की ट्रांजैक्शंस को लेकर चेतावनी दी गई थी। 

इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने Binance के जरिए प्रतिबंधों को चकमा देकर ईरान के यमन के हूती विद्रोहियों सहित आतंकवादी गुटों को वित्तीय सहायता देने की जांच शुरू की है। हाल ही में अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने Binance से एंटी मनी-लॉन्ड्रिंग समझौते के तहत अनिवार्य कम्प्लायंस का कड़ाई से पालन करने को कहा था। हाल ही में अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने ईरान पर दोबारा हमले करने की चेतावनी दी थी। 

इस सप्ताह की शुरुआत में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने होर्मुज से निकलने वाले जहाजों के लिए Bitcoin में भुगतान वाला इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह इस समुद्री मार्ग से रेवेन्यू हासिल करने और इस पर कंट्रोल बढ़ाने की ईरान की नई कोशिश है। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल और गैस के ट्रांसपोर्टेशन के लिए होर्मुज एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। भारत सहित पश्चिम एशिया के बहुत से देशों में ऑयल और गैस के इम्पोर्ट के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का बहुत महत्व है। हालांकि, इस समुद्री मार्ग को खोलने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई समाधान नहीं निकला है। ईरान ने 'Hormuz Safe' कहा जाने वाला बिटकॉइन से जुड़ा मैरिटाइम इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म शुरू किया है। होर्मुज से निकलने के लिए शिपिंग फर्मों और कार्गो मालिकों को बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »