बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.67 लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है

बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.67 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • अमेरिका में क्रिप्टो से जुड़ा CLARITY एक्ट जल्द पास हो सकता है
  • इससे क्रिप्टो मार्केट में कॉरपोरेट्स की ओर से इनवेस्टमेंट बढ़ सकता है
  • इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है
विज्ञापन

क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को तेजी थी। अमेरिका में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाने से जुड़े CLARITY एक्ट के जल्द पास होने की संभावना है। इस एक्ट के लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट में कॉरपोरेट्स की ओर से इनवेस्टमेंट बढ़ सकता है। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 82,000 डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ गिरावट हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 80,532 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 2,254 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, BNB, XRP और Solana के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.67 लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है। 

अमेरिका में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए CLARITY एक्ट के पास होने की संभावना बढ़ गई है। इस बिल को लेकर कई महीने की देरी हुई है। इससे क्रिप्टो मार्केट के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार किया जा सकेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इक्विटी मार्केट में रिकॉर्ड तेजी के बाद क्रिप्टो सेगमेंट में फंडिंग बढ़ सकती है। इससे बिटकॉइन का प्राइस 85,000 डॉलर तक जा सकता है। बिटकॉइन के लिए सपोर्ट लगभग 78,000 डॉलर पर है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping के बीच मीटिंग का नतीजा सकारात्मक रहने से भी मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक माने जाने वाले ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए कुछ बड़े फैसले किए हैं। 

बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टो के रिजर्व को बढ़ाया है। इस अमेरिकी कंपनी ने पिछले सप्ताह 535 बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया है कि चार मई से 10 मई के बीच प्रति बिटकॉइन लगभग 80,340 डॉलर के औसत प्राइस पर यह खरीदारी की गई है। इसके साथ इस कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,540 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »