बिटकॉइन का प्राइस लगभग 72,790 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी गिरावट थी। Ethrerum का प्राइस लगभग 1,986 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, XRP, Solana और Monero में नुकसान था।
अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं
अमेरिका के ईरान पर दोबारा हमले करने से क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 73,000 डॉलर से कम पर था। पिछले एक दिन में इस मार्केट में लगभग एक अरब डॉलर की लिक्विडेशंस हुई हैं। होर्मुज स्ट्रेट के निकट ईरान के सैन्य ठिकाने पर अमेरिका ने हमले किए हैं।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 72,790 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी गिरावट थी। Ethrerum का प्राइस लगभग 1,986 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, XRP, Solana और Monero में नुकसान था। CoinGlass के डेटा के अनुसार, पिछले एक दिन में लगभग 95 करोड़ डॉलर के लिक्विडेशंस हुए हैं। इनमें बिटकॉइन के लिक्विडेशंस की हिस्सेदारी लगभग 39 करोड़ डॉलर की थी।
अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ईरान जहाजों से वसूली कर रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस लगभग 40 प्रतिशत घटा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मिडल-ईस्ट में स्थिति सामान्य होने और क्रूड ऑयल के प्राइसेज घटने पर बिटकॉइन में तेजी आ सकती है। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेशंस बनाने से जुड़े CLARITY एक्ट के जल्द पास होने की संभावना है। इस एक्ट के लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट में कॉरपोरेट्स की ओर से इनवेस्टमेंट बढ़ सकता है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टो के रिजर्व में बढ़ोतरी की है।
हाल ही में वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान के बड़े कारोबारी Babak Zanjani से जुड़े एक नेटवर्क ने क्रिप्टो एक्सचेंज Binance का इस्तेमाल IRGC को फंड भेजने के लिए किया है। इस मामले की जांच और कम्प्लायंस रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Binance पर ईरान से जुड़े एक नेटवर्क के जरिए 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा भेजे गए हैं। इसके अलावा बबाक जंजानी से जुड़े एक नेटवर्क ने पिछले दो वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए लगभग 85 करोड़ डॉलर भेजे हैं। इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़ी लगभग 1.7 अरब डॉलर की ट्रांजैक्शंस को लेकर चेतावनी भी दी गई थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक