क्रिप्टो मार्केट में मचा घमासान, Bitcoin और Ether में बड़ा नुकसान

Ether में बिटकॉइन की तुलना में अधिक गिरावट थी। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 20 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2,307 डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में मचा घमासान, Bitcoin और Ether में बड़ा नुकसान

भारत में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

ख़ास बातें
  • Ether में बिटकॉइन की तुलना में अधिक गिरावट थी
  • Tether, Binance Coin, Solana, Ripple के प्राइस भी घटे हैं
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 12.27 प्रतिशत घटकर 1.89 लाख करोड़ डॉलर की थी
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump और Kamala Harris के बीच खींचतान से लेकर जापान के स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट तक से क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 10 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 54,073 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 61,560 डॉलर का था। 

Ether में बिटकॉइन की तुलना में अधिक गिरावट थी। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 20 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2,307 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Tron, Polkadot, Chainlink और Litecoin में नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 12.27 प्रतिशत घटकर 1.89 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX ने Gadgets360 को बताया, "पिछले चार दिनों में क्रिप्टो मार्केट 15-20 प्रतिशत गिरा है। इसका कारण इंटरनेशनल मार्केट्स में भारी बिकवाली और इंडेक्सेज में बड़ी गिरावट है। इजरायल और ईरान में बीच तनाव बढ़ना और Genesis का क्रेडिटर्स को भुगतान के लिए एक अरब डॉलर के बिटकॉइन का मूवमेंट भी इस गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं।" CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "इनवेस्टर्स को मंदी की आशंका है। इस वजह से वोलैटिलिटी बढ़ गई है। लगभग 60 करोड़ डॉलर की लॉन्ग पोजिशंस लिक्विडेट की गई हैं।" 

भारत में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। इस वर्ष के बजट में टैक्स में कोई राहत नहीं मिलने से क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को झटका लगा था। पिछले महीने पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कुछ सेक्टर्स के लिए रिफॉर्म्स की घोषणा की थी। हालांकि, इसमें क्रिप्टो सेगमेंट या ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का कोई जिक्र नहीं था। क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों ने केंद्र सरकार से क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) को घटाने का निवेदन किया था। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी भी दी है। इस सेगमेंट में स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट की सिक्योरिटी में सेंध लगी थी। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए हैं, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »