क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX की चोरी हुआ फंड लौटाने के लिए हैकर को 192 करोड़ रुपये की पेशकश

इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए थे

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX की चोरी हुआ फंड लौटाने के लिए हैकर को 192 करोड़ रुपये की पेशकश

इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी की मजबूती को लेकर भी सवाल उठे थे

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट पर इस मामले का असर पड़ा था
  • WazirX ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक लगा दी है
  • सिक्योरिटी फर्म Cyvers ने इस मामले का खुलासा किया था
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट में सेंध लगाकर हैकर्स ने लगभग 24 करोड़ डॉलर का फंड चुराया था। इस फंड को लौटाने के लिए एक्सचेंज ने हैकर को लगभग 2.3 करोड़ डॉलर (लगभग 192 करोड़ रुपये) की पेशकश की है। क्रिप्टो मार्केट पर इस मामले का असर पड़ा था। 

इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी की मजबूती को लेकर भी सवाल उठे थे। WazirX ने चुराए गए फंड तक पहुंचने और इसे जब्त कराने में मदद करने वाले व्यक्ति को 10,000 डॉलर तक के रिवॉर्ड की भी पेशकश की है। इस एक्सचेंज की यूजर Sana Afreen ने  Gadgets360 को बताया कि WazirX की रिवॉर्ड की पेशकश से इस चोरी के कारण नुकसान उठाने वालों को कुछ उम्मीद दिखी है। उन्होंने कहा, "WazirX के जरिए मैंने क्रिप्टो में लगभग 25 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट किया था।। इस मार्केट में तेजी है और मेरे इनवेस्टमेंट पर प्रॉफिट है। हालांकि, एक्सचेंज के विड्रॉल पर रोक लगाने से मेरा प्रॉफिट फंस गया है।" 

इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए थे, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा है। WazirX को इस मामले की जानकारी सिक्योरिटी फर्म Cyvers की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से मिली थी। WazirX ने एक स्टेटमेंट में बताया था, "हमें पता चला है कि हमारे मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट्स में से एक की सिक्योरिटी में सेंध लगी है। हमारी टीम इसकी जांच कर रही है।" 

WazirX ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक लगा दी है। Cyvers ने बताया था कि WazirX से फंड जिस एड्रेस पर भेजा गया है उसने पहले ही PEPE, GALA और USDT टोकन्स को Ether में बदला है। इसने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिससे पता चला था कि तीन ट्रांजैक्शंस में एक बड़ी रकम को ट्रांसफर किया गया है। यह पता नहीं चला है कि मल्टी सिग्नेचर वाला एक वॉलेट कैसे इस तरह के अटैक का निशाना बना है। इस वॉलेट्स में ट्रांजैक्शन को ऑथराइज करने के लिए को-साइनर्स से दो या अधिक प्राइवेट कीज या सिग्नेचर्स की जरूरत होती है। WazirX के यूजर्स की संख्या 1.6 करोड़ से ज्यादा है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »