Bitcoin में लगातार पांचवें दिन तेजी, Ether का प्राइस भी बढ़ा 

बढ़त वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Ripple, Cardano, Polkadot और Litecoin शामिल थे

Bitcoin में लगातार पांचवें दिन तेजी, Ether का प्राइस भी बढ़ा 

पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 75 डॉलर से अधिक बढ़ी है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 21,201 डॉलर पर था
  • Ether में भी लगभग 0.90 प्रतिशत की तेजी थी
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 996 अरब डॉलर पर पहुंच गया
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसका प्राइस 21,201 डॉलर पर था। क्रिप्टो मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद बिटकॉइन का प्राइस लगातार पांच दिनों से बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 75 डॉलर से अधिक बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी लगभग 0.90 प्रतिशत की तेजी थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस लगभग 1,581 डॉलर पर था। बढ़त वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में  Avalanche, Binance Coin, Ripple, Cardano, Polkadot और Litecoin शामिल थे। Tether, USD Coin, Binance USD, Polygon, Solana, Tron, Cosmos, LEO, Cronos, Near Protocol और Decentraland के प्राइसेज में कुछ गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.66 प्रतिशत बढ़कर 996 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "चीन में GDP के अनुमान से बेहतर आंकड़े के बाद अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी आई है। पिछले सात दिनों में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 21 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें बढ़त का असर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज पर भी दिख रहा है।" पिछले सात वर्षों में बिटकॉइन खरीदने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, GDP, Bitcoin, Exchange, Market, China, Solana, Investors, Regulator, FTX, Value, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »