• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Acer Predator Atlas 8 लॉन्च, 8 इंच डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स, गेमिंग में आएगा अलग ही मजा

Acer Predator Atlas 8 लॉन्च, 8 इंच डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स, गेमिंग में आएगा अलग ही मजा

Acer ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में Acer Predator Atlas 8 लॉन्च कर दिया है।

Acer Predator Atlas 8 लॉन्च, 8 इंच डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स, गेमिंग में आएगा अलग ही मजा

Photo Credit: Acer

Acer Predator Atlas 8 में 8 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Acer Predator Atlas 8 में 8 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले है।
  • Acer Predator Atlas 8 में इंटेल आर्क जी3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Acer Predator Atlas 8 में 80Wh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Acer ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में Acer Predator Atlas 8 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग हैंडहेल्ड है। इस लैपटॉप में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 8 इंच की डिस्प्ले भी है। यह सिर्फ ब्लैक कलर में ही मिलेगा। यह गेमिंग हैंडहेल्ड दो प्रोसेसर ऑप्शन के साथ आएगा, जिन्हें Intel Arc G3 Extreme प्रोसेसर तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 24GB तक रैम और एक इंटेल जीपीयू होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ड्यूल-फैन कूलिंग सिस्टम से भी लैस किया गया है। यहां हम आपको Acer Predator Atlas 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Acer Predator Atlas 8 Price

कीमत की बात करें तो Acer Predator Atlas 8 की कीमत का खुलासा अभी तक कंपनी ने नहीं किया है। Acer Predator Atlas 8 की नॉर्थ अमेरिका, ईएमईए और ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर 2026 में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह सिर्फ ब्लैक कलर में ही उपलब्ध है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Predator Atlas 8 भारत में लॉन्च होगा या नहीं।

Acer Predator Atlas 8 Specifications

Acer Predator Atlas 8 गेमिंग हैंडहेल्ड में 8 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। इस हैंडसेट में दो 2W स्पीकर भी हैं। इसके अलावा प्रीडेटर एटलस 8 में ABXY बटन लेआउट, एक डी-पैड, दो फुल-साइज एनालॉग जॉयस्टिक, एक Xbox गेम बार विजेट बटन, एक प्रीडेटरसेंस बटन, दो बम्पर ट्रिगर, एक व्यू बटन, सिक्योरिटी के लिए इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल, दो हॉल-इफेक्ट एनालॉग ट्रिगर, दो मैक्रो बटन और दो एडजस्टेबल ट्रिगर स्विच दिए गए हैं।

इसके बेस मॉडल में इंटेल आर्क जी3 प्रोसेसर और इंटेल आर्क बी370 जीपीयू मिलता है। वहीं इंटेल आर्क जी3 एक्सट्रीम प्रोसेसर और इंटेल आर्क बी390 जीपीयू भी मिल सकता है। इसमें 24GB तक एलपीडीडीआर5x रैम और 1TB तक पीसीआईई जेन 4 एसएसडी इनबिल्ट स्टोरेज है। हीट मैनेजमेंट के लिए इस हैंडहेल्ड डिवाइस में ड्यूल-फैन कूलिंग सिस्टम है, जिसमें एक प्रीडेटर एयरोब्लेड मेटल फैन और एक प्लास्टिक फैन शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »