Honor Win Turbo में 10,000mAh की विशाल बैटरी लगी है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Photo Credit: Honor
Honor Win Turbo फोन में 6.79 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया गया है
Honor Win Turbo को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि OLED पैनल है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इस फोन में चमकीली स्क्रीन मिलती है जिसकी पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स की है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी है। वहीं, फोन वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कई और आकर्षक फीचर्स इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Honor Win Turbo को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। फोन की कीमत 12GB रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3299 युआन (लगभग 46,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ 4199 युआन (लगभग 58,800 रुपये) में आता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन को कंपनी ने Fast Gameplay, Win by Choice, और Blue Fearless नामक रंगों में पेश किया है।
Honor Win Turbo फोन में 6.79 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि 2640 x 1200 रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स की है। वहीं डिस्प्ले फ्लैट फॉर्म में दिया गया है। इस फोन में 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट है। साथ ही इसमें Oasis आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है।
Honor Win Turbo को MediaTek के Dimensity 8500 Elite चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में LPDDR5X RAM मिलती है और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह 16 जीबी रैम से लैस है और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा की ओर देखें तो Honor Win Turbo में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। सेकंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Honor Win Turbo में 10,000mAh की विशाल बैटरी लगी है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। साथ में 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 14 घंटे की गेमिंग, और 22 घंटे का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन