Xiaomi होम ऐप के माध्यम से यूजर इसको रिमोट तरीके से मॉनिटर कर सकता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Mija Side by Side 621L रेफ्रिजिरेटर कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस किया गया है।
Xiaomi ने मार्केट में अपना नया रेफ्रिजिरेटर पेश किया है। यह कंपनी का नया Mija Side-by-Side 621L रेफ्रिजिरेटर है जिसमें 621 लीटर की क्षमता दी गई है। इसमें डुअल इनवर्टर दिया गया है। साथ ही नो-फ्रॉस्ट तकनीकी भी मौजूद है। यह Xiaomi होम ऐप के माध्यम से कनेक्ट हो सकता है। यूजर इसको दूर बैठे मॉनिटर कर सकता है। जिसमें कई सारे फीचर्स का कंट्रोल दिया गया है। मसलन, भीतरी टेम्परेचर, कूलिंग मोड, नोटिफिकेशंस आदि को सीधे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 385 लीटर का स्थान रेफ्रिजिरेटर के लिए दिया गया है जबकि 236 लीटर का स्थान फ्रीजर के लिए दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।
Xiaomi Mija Side by Side 621L रेफ्रिजिरेटर की कीमत 849 EUR (लगभग 94,500 रुपये) है। इसके कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया है। रेफ्रिजिरेटर को अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है।
Xiaomi Mija Side by Side 621L रेफ्रिजिरेटर कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस किया गया है। रेफ्रिजिरेटर में 385 लीटर जगह रेफ्रिजिरेटर के लिए है जबकि 236 लीटर का स्थान फ्रीजर के लिए दिया गया है। इसकी खासियत इसकी कनेक्टिविटी है। Xiaomi होम ऐप के माध्यम से यूजर इसको रिमोट तरीके से मॉनिटर कर सकता है। इसकी मदद से भीतरी टेम्परेचर, कूलिंग मोड, नोटिफिकेशंस आदि को सीधे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। यह नो फ्रॉस्ट तकनीकी से लैस किया गया है। यानी हाथों से इसमें फ्रॉस्ट को निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है।
रेफ्रिजिरेटर में एंटीबैक्टीरियल फंक्शन के साथ ही दुर्गंध को रोकने की क्षमता भी है। यह सिल्वर-आयन तकनीकी को इस्तेमाल करता है। होम अप्लायंस को कंपनी ने मिनिमल डिजाइन में पेश किया है। इसके कम्प्रेशर में हाई एफिशिएंसी इनवर्टर मोटर लगी है। यह 35dB पर ऑपरेट करता है यानी बहुत कम शोर इससे पैदा होता है। इसमें वॉइस इंटीग्रेशन फीचर भी है जिसके लिए यह Google Assistant और Amazon Alexa को भी सपोर्ट करता है। यह 24 घंटे के भीतर 14 किलो बर्फ जमा सकता है। इसके डाइमेंशन 910 x 715 x 1770 mm हैं और वजन 84 किलोग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर