आप घर बैटे अपने आधार कार्ड में एड्रेस को अपडेट कर सकते हैं।
Photo Credit: Aadhaar
Aadhaar का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर होता है।
अगर आपने हाल ही में अपना घर बदला है तो जाहिर ही बात है कि अपने आधार कार्ड में भी एड्रेस बदलने का सोच रहे होंगे। वैसे तो आधार कार्ड में घर का एड्रेस बदलना बहुत उलझन भरा और समय लेने वाला लग सकता है। मगर अब आधार सेंटर पर जाना, लंबी लाइन में लगना और कागजी कार्रवाई करने के झंझट से छुटकारा मिल गया है। जी हां आमतौर पर इन सभी झंझटों के चलते लोग आधार में एड्रेस बदलवाने को टालते रहते थे। आज हम आपको आधार ऐप के जरिए घर बैठे अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। आप अपने स्मार्टफोन के जरिए अपना एड्रेस आधार कार्ड में आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए कोई कागजी कार्रवाई करने की जरूरत भी नहीं है। आइए घर बैठे आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन या आईफोन के आधार पर आधार ऐप डाउनलोड करना है और इंस्टॉल करना है।
2. उसके बाद ऐप खोलना है और अपने आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और फेस आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना है।
3. ऐप में लॉगिन करना है और सर्विस पर जाना है और एड्रेस अपडेट पर जाना है।
4. माय डॉक्यूमेंट या फैमिली मेंबर आधार का चयन करना है, फिर एड्रेस अपडेट करने के लिए कंटीन्यू पर अपडेट करना है।
5. अगर आप माय डॉक्यूमेंट का चयन करते हैं तो तो इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
लिस्ट से अपने पसंदीदा डॉक्यूमेंट का चयन करना है और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है। डॉक्यूमेंट को सीधे स्कैन करना है या अपलोड करने के लिए फाइल का चयन करना है और फिर नया एड्रेस ऐड करने के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है। अपना पूरा एड्रेस दर्ज करना है और प्रीव्यू न्यू एड्रेस पर टैप करना है। एड्रेस को वेरिफाई करना है और फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है।
6. अगर आप फैमिली के किसी मेंबर का आधार चुनते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
फैमिली के मेंबर का आधार नंबर दर्ज करना है और उनके साथ अपने संबंध का चयन करना है। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कंटीन्यू पर टैप करना है।
7. फेस ऑथेंटिकेशन करने से पहले यह चेक करना है कि बायोमेट्रिक लॉकिंग बंद है। ऑथेंटिकेशन करने के बाद कंफर्म और पे पर टैप करना है।
8. स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करना है और 75 रुपये का भुगतान करना है।
ध्यान देने वाली बातें
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल