Vivo T5 लेटेस्ट फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

फोन में Snapdragon 6s Gen 2 चिप लगी है।

Vivo T5 लेटेस्ट फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 4G में कंपनी ने 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है।

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 6s Gen 2 4G चिप मिलती है।
  • फोन के लिए कहा गया है कि 8GB एक्टेंडेड रैम को भी सपोर्ट करता है।
  • फोन 7200mAh बैटरी के साथ पैक होकर आता है।
विज्ञापन

Vivo T5 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर बैटरी के रूप में दिया है। फोन में 7200mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6s Gen 2 चिप लगी है। साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी  गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Vivo T5 4G Price

Vivo T5 4G को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MXN 5,799 (लगभग 32,000 रुपये) है। फोन को गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 
 

Vivo T5 4G Specifications

Vivo T5 4G में कंपनी ने 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1250 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 6s Gen 2 4G चिप मिलती है। इसके साथ में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन के लिए कहा गया है कि 8GB एक्टेंडेड रैम को भी सपोर्ट करता है। 

Vivo T5 4G में सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। फोन 7200mAh बैटरी के साथ पैक होकर आता है। इसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिसके ऊपर Origin OS 6 की स्किन दी गई है। 

Vivo T5 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4G है। साथ में ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड वाइ-फाई, यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इसमें इंफ्रारेड ब्लास्टर भी है। फोन के डाइमेंशन 166.64 x 78.43 x 8.39mm और वजन 219 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  4. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  9. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  10. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »