Honor X80 में होगी 10000mAh से भी बड़ी बैटरी! जून में हो सकता है लॉन्च

फोन में 10 हजार mAh से भी ज्यादा बड़ी बैटरी बताई गई है। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Honor X80 में होगी 10000mAh से भी बड़ी बैटरी! जून में हो सकता है लॉन्च

Honor X80 में सबसे बड़ा धमाका बैटरी फीचर के रूप में मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • यह फोन OLED पैनल से लैस होगा।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा जो कि स्मूद स्क्रॉलिंग देगा।
  • फोन में 10 हजार mAh से भी ज्यादा बड़ी बैटरी बताई गई है।
विज्ञापन

Honor X80 लॉन्च से पहले लीक्स में छाया हुआ है। फोन में कंपनी विशाल बैटरी दे सकती है जिसके लिए कहा गया है कि यह 10 हजार mAh की हो सकती है। इसके अलावा इसमें बड़ा डिस्प्ले और हाई रिजॉल्यूशन जैसे फीचर्स इसमें संभावित हैं। Honor X70 का यह सक्सेसर होने वाला है। फोन में कंपनी अपग्रेडेड फीचर्स के साथ एग्रेसिव प्राइसिंग भी दे सकती है। फोन को लेकर लेटेस्ट लीक इसके धांसू फीचर्स का खुलासा करता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Honor X80 जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार फोन को जून में कंपनी पेश कर सकती है। घरेलू मार्केट में लॉन्च होने से पहले इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने इनका खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक फोन में 6.8 इंच का LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन OLED पैनल से लैस होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा जो कि स्मूद स्क्रॉलिंग देगा। फोन फ्लैट डिजाइन में आ सकता है। 

Honor X80 में सबसे बड़ा धमाका बैटरी फीचर के रूप में मिल सकता है। फोन में 10 हजार mAh से भी ज्यादा बड़ी बैटरी बताई गई है। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। कंपनी का यह पहला X सीरीज का फोन होगा जिसमें इतनी बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 सीरीज का चिपसेट सुझाया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा फोन में शॉक रसिस्टेंट फीचर भी मिलने वाला है। 

Honor X80 को कंपनी कई रंगों में पेश कर सकती है। इनमें Mystic Black, Moonlight White, Lightning Red, और Vibrant Orange जैसे शेड्स शामिल हो सकते हैं। फोन इससे पहले आए Honor X70 का सक्सेसर होने वाला है जिसमें कंपनी ने 6.79 इंच का OLED डिस्प्ले दिया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 8300mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। अब देखना होगा कि नए मॉडल को कंपनी कितना अपग्रेड करके पेश करती है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता8300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1200x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  2. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  9. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  11. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  12. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  5. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  6. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  8. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  9. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  10. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »