Bitcoin का प्राइस 17000 डॉलर से कम, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट

Binance और Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में लगभग 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही

Bitcoin का प्राइस 17000 डॉलर से कम, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी कमजोरी थी। इसका प्राइस 2.09 प्रतिशत घटा है

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी कमजोरी थी
  • पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.80 प्रतिशत घटा है
  • USD Coin और Binance USD में कुछ तेजी रही
विज्ञापन
हॉलिडे सीजन के निकट होने के बावजूद क्रिप्टो सेक्टर में उत्साह की कमी है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को लगभग 16,875 डॉलर के प्राइस के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। Binance और Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसमें लगभग 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही। इन एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 17,000 डॉलर के प्राइस को पार नहीं कर सका। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी कमजोरी थी। इसका प्राइस 2.09 प्रतिशत घटकर 1,241 डॉलर पर था। Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "बिटकॉइन पिछले दो सप्ताह से एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इससे बायर्स और सेलर्स के बीच एक कड़े मुकाबले का संकेत मिल रहा है। Ether का प्राइस भी एक कम रेंज में है। मार्केट में अनिश्चितता से प्राइस इन लेवल को तोड़ने में नाकाम हो रहा है।" 

Cardano, Dogecoin, Shiba Inu, Polygon, Polkadot, Litecoin और Tron के प्राइस सोमवार को गिरावट के साथ खुले। हालांकि, स्टेबलकॉइन्स में से कुछ में तेजी और कुछ में गिरावट थी। USD Coin और Binance USD में कुछ तेजी रही, जबकि Tether और Binance Coin के प्राइस में कमी आई। Dash, Dogefi, Bitcoin Hedge और Floki Inu में उछाल रहा। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.80 प्रतिशत घटा है। CoinMarketCap के अनुसार, इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 841 अरब डॉलर से कुछ अधिक का है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट को रेगुलेट करने के लिए कई देशों में कानून बनाए जाने से इस मार्केट में कुछ रिकवरी होने की संभावना है।

एक स्टडी में पता चला है कि Bitcoin खरीदने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है। इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। 
  Cryp -

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »