बिटकॉइन में हुई रिकवरी, प्राइस 98,570 डॉलर से ज्यादा, Ether में 2 प्रतिशत का प्रॉफिट

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में लगभग 97,000 डॉलर पर कंसॉलिडेशन हो रहा है और इसके लिए लगभग 99,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है

बिटकॉइन में हुई रिकवरी, प्राइस 98,570 डॉलर से ज्यादा, Ether में 2 प्रतिशत का प्रॉफिट
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस 0.70 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 61 प्रतिशत से अधिक की है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। हालांकि, इस मार्केट में बुधवार को कुछ रिकवरी हुई है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 0.70 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के चीन और मेक्सिको जैसे देशों पर टैरिफ लगाने के बाद इस मार्केट में भारी गिरावट हुई थी। ट्रंप ने टैरिफ के फैसले को एक महीने के लिए टाल दिया है। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 98,660 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में दो प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ethe का प्राइस लगभग 2,840 डॉलर पर था। इसके अलावा BNB, Tron, Cardano और Litecoin में तेजी थी। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, XRP और Chainlink शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.48 प्रतिशत घटकर लगभग 3.2 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में लगभग 97,000 डॉलर पर कंसॉलिडेशन हो रहा है और इसके लिए लगभग 99,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 61 प्रतिशत से अधिक की है। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की योजना पर फेडरल रिजर्व ने सहमति नहीं दी थी। हाल ही में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,09,200 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त रहा है। हाल ही में इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी, Ajay Seth ने बताया था कि क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर सरकार के रुख की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा, "कुछ देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल, उनकी स्वीकार्यता और महत्व के लिहाज से अपने रुख में बदलाव किया है। हम डिस्कशन पेपर की दोबारा समीक्षा कर रहे हैं।" उनका कहना था कि इस तरह के एसेट्स के लिए बॉर्डर नहीं होते और इस वजह से देश का रुख एकपक्षीय नहीं रखा जा सकता है। दुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के उल्लंघन के कारण भारत में लगभग 9.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »