इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए इस इस्लामिक देश ने दी क्रिप्टो माइनिंग को मंजूरी....
तुर्कमेनिस्तान ने प्रेसिडेंट, Serdar Berdimuhamedov ने वर्चुअल एसेट्स को रेगुलेट करने और क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए लाइसेंस से जुड़े कानून पर साइन किए हैं। हालांकि, इस कानून में क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के जरिए या सिक्योरिटी के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। तुर्कमेनिस्तान की इकोनॉमी नेचुरल गैस के एक्सपोर्ट पर निर्भर है। इस नेचुरल गैस का चीन सबसे बड़ा इम्पोर्टर है।