• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!

140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!

पावर बैंक में बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल मिलती है। इसमें 140W तक की हाई वाटेज आउटपुट दी गई है।

140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!

Photo Credit: Belkin

Belkin UltraCharge Pro पावर बैंक में भीतर ही यूएसबी-सी केबल अटैच मिलती है।

ख़ास बातें
  • यह राउंड किनारों के साथ आता है।
  • इसमें बिल्ट-इन LED डिस्प्ले भी दिया गया है।
  • डिस्प्ले में रियल टाइम बैटरी और चार्जिंग स्टेटस दिखाई देता है।
विज्ञापन

Belkin ने नया पावरबैंक लॉन्च किया है जो खासतौर पर लैपटॉप चार्जिंग के लिए पेश किया गया है। कंपनी का नया UltraCharge Pro Laptop Power Bank 25K नाम से आता है जिसके नाम से ही पता चलता है कि इसमें 25000mAh की बैटरी दी गई है। पावर बैंक में बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल मिलती है। इसमें 140W तक की हाई वाटेज आउटपुट दी गई है। UltraCharge Pro पावरबैंक में USB-C पोर्ट पर 140W आउटपुट मिलती है। USB-A पोर्ट पर यह 18W की आउटपुट दे सकता है। यह मल्टीपल डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Belkin UltraCharge Pro Laptop Power Bank 25K Price

Belkin UltraCharge Pro पावरबैंक की कीमत 529 युआन (लगभग 7,500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। पावर बैंक को कंपनी ने ब्लैक, व्हाइट, और सैंड कलर्स में लॉन्च किया है।

Belkin UltraCharge Pro Laptop Power Bank 25K Features

Belkin UltraCharge Pro 25K कंपनी का लेटेस्ट पावरबैंक है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इसमें 25000mAh की बैटरी दी गई है। पावर बैंक में बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल मिलती है। इसमें 140W तक की हाई वाटेज आउटपुट दी गई है। डिजाइन की बात करें तो यह राउंड किनारों के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन LED डिस्प्ले भी दिया गया है। डिस्प्ले में रियल टाइम बैटरी और चार्जिंग स्टेटस दिखाई देता है।  

पावर बैंक में भीतर ही यूएसबी-सी केबल अटैच मिलती है। आपको अलग से चार्जिंग केबल कैरी करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा चार्जिंग डिवाइस में यूएसबी-सी पोर्ट और यूएसबी-ए पोर्ट अलग से मौजूद है। यानी तीन आउटपुट आपको इसके अंदर मिल जाते हैं। UltraCharge Pro पावरबैंक में USB-C पोर्ट पर 140W आउटपुट मिलती है। USB-A पोर्ट पर यह 18W की आउटपुट दे सकता है। यह मल्टीपल डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। चार्जिंग के लिए यह 90W यूएसबी-सी इनपुट के साथ आता है। 

कंपनी का दावा है कि यह 14 इंची MacBook Pro को 28 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। पावरबैंक में कई तरह के सेफ्टी प्रोटोकॉल भी मिलते हैं। इसमें डुअल स्मार्ट प्रोटेक्शन चिप लगी है। यह रियल टाइम में टेम्परेचर मॉनिटर कर सकता है। इसके अलावा ओवरवोल्टेज से भी सुरक्षा देता है। इसके डाइमेंशन 89 x 26 x 164mm के हैं और वजन 581 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  2. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  5. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  6. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  7. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  8. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  9. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »