5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है।

5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 20 में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Smart 20 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Smart 20 में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। Smart 20 में  120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है।इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5200mAh की बैटरी से लैस है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS16 पर काम करता है। यहां हम आपको Infinix Smart 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Smart 20 Price

Infinix Smart 20 के 4GB/64GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB/128GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन शैडो ब्लैक, पोलारिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउनाइन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 3/6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं।

Infinix Smart 20 Features & Specifications

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 560 निट्स ब्राइटनेस, 700 nits हाई ब्राइटनेस और 19.7:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Mali G52 जीपीयू है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 4GB रैम के साथ 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। रैम को 4GB तक बढ़ाकर 8GB किया जा सकता है। वहीं इंटनरल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS16 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Smart 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 167.7 मिमी, चौड़ाई 78.8 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एनएफसी, एफएम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »