WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ

कंपनी ने मुख्य रूप से Siri AI, ऑन डिवाइस Apple Intelligence, और कैमरा अपडेट्स पर फोकस किया है।

WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ

Photo Credit: Apple

iOS 27 को Apple ने WWDC 2026 में पेश कर दिया है।

ख़ास बातें
  • यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट सितंबर में रोल आउट होने की बात कही गई है।
  • यह iPhone 11 और उससे ऊपर के डिवाइसेज पर सपोर्टेड होगा।
  • सिरी एआई को कंपनी ने अब एक समर्पित ऐप के रूप में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन

WWDC 2026 में Apple ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह साल का सबसे बड़ा अपडेट है जिसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। एपल ने सबसे ज्यादा फोकस Siri पर किया है। साथ ही Apple Intelligence पहले से कहीं ज्यादा इंटेलिजेंट हो गया है। वहीं, कैमरा के शौकीनों के लिए गजब के AI फीचर्स आए हैं जो कहीं ज्यादा बेहतर फोटोग्राफी अनुभव दे सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

iOS 27 को Apple ने WWDC 2026 में पेश कर दिया है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। मुख्य रूप से Siri AI, ऑन डिवाइस Apple Intelligence, और कैमरा अपडेट्स पर फोकस किया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट सितंबर में रोल आउट होने की बात कही गई है। यह iPhone 11 और उससे ऊपर के डिवाइसेज पर सपोर्टेड होगा। आइए जानते हैं ओएस में मिले अपडेट्स के बारे में विस्तार से। 

iOS 27 Features

Siri AI Overhaul: सिरी एआई को कंपनी ने अब एक समर्पित ऐप के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह पहले से कहीं ज्यादा इंटरेक्ट कर सकता है। बातचीत को प्रासंगिक बनाए रख सकता है। साथ ही एक अपडेटेड डिजाइन के तहत यह सीधे डाइनेमिक आइलैंड से ही रेस्पॉन्ड कर सकता है। कंपनी ने इसमें खास कस्टमाइजेशन की सहूलियत भी दी है जिसके तहत यूजर इसकी आवाज और एक्सप्रेशन को कस्टमाइज कर सकता है। Write With Siri के साथ आप लिख भी सकते हैं। 

Siri वॉयस असिस्टेंट अब स्क्रीन पर पहले से ज्यादा एक्टिव रहता है। यह लगातार मॉनिटर कर सकता है कि स्क्रीन पर कौन सी इमेज है, लोकेशन क्या है। इसके लिए यह कैमरा का इस्तेमाल भी कर सकता है। यह खाने पीने की वस्तुओं के न्यूट्रीशन लेबल को स्कैन कर सकता है। कैलोरी की जानकारी दे सकता है, और बिजनेस कार्ड पर से फोन नम्बर उठाकर उनको कॉन्टेक्ट में तब्दील कर सकता है। 

Genmoji & Image Playground: नए सॉफ्टवेयर में यूजर को कस्टम इमेज और इमोजी बनाने की सहूलियत दी गई है। आप नैचुरल लैंग्वेज में प्रॉम्प्ट देकर कस्टम इमोजी जेनरेट कर सकते हैं जो पहले से कहीं ज्यादा रियल लगते हैं। 

Snow Leopard अपडेट के तहत कंपनी ने Liquid Glass इंटरफेस को पेश किया है। इसके तहत यूजर को एक नया स्लाइडर मिलता है जिससे ऑपेसिटी और फ्रॉस्टिंग को सटीकता से एडजस्ट किया जा सकता है। 

iOS 27 Speed: iOS 27 सबसे बड़ा बदलाव स्पीड और परफॉर्मेंस में भी लेकर आया है। कंपनी का दावा है कि यह 30% ज्यादा फास्ट है, और फोटो इसमें 70% ज्यादा फास्ट लोड हो सकते हैं। AirDrop के माध्यम से डेटा ट्रांसफर 80% तेज हो गया है। 

Safari Makeover: Safari में अब Apple Intelligence स्वत: ही काम करता है। यह विषय के अनुसार टैब ओपन कर सकता है। अपडेट्स के लिए Notify Me का ऑप्शन भी दिया गया है। 

Camera & Photos: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कैमरा में बड़े कस्टमाइजेशन जोड़े गए हैं। मसलन ले-आउट, एडिटिंग, और बैकग्राउंड आदि। इसमें मुख्य रूप से एक्सटेंड, एन्हांस, और रीफ्रेम फीचर्स आए हैं। 

Family Safety & Child Safety: कंपनी ने पेरेंट्स के लिए स्क्रीन टाइम कंट्रोल फीचर दिया है। इसमें ऐप अप्रूवल, वेबसाइट परमिशन को भी शामिल किया गया है। 

Wallet & Pass Creation: कंपनी ने नया Create a Pass टूल पेश किया है जो फिजिकल टिकट की डिजिटल कॉपी बना सकता है। उदाहरण के लिए मूवी के टिकट, जिम मेंबरशिप कार्ड, बिल आदि को यह डिजिटल फॉर्मेट में सेव कर सकता है। 

Auto-Generated Subtitles: अब नए ओएस में पर्सनल वीडियो क्लिप के लिए ऑटोमेटिक ट्रांसक्राइब और कैप्शन जेनरेट का ऑप्शन आ गया है। यानी वीडियो देखना पहले से ज्यादा सुविधाजनक होने वाला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
  2. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  3. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  4. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  5. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  6. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  7. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  8. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  9. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  10. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »