• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन

7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन

भारत में वीवो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X200 में 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मिलता है।
  • Vivo X200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

भारत में वीवो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Vivo X200 पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। Vivo X200 में 6.67 इंच की 1.5K 120Hz LTPS डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Vivo X200 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X200 Price & Offers

Vivo X200 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 61,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन दिसंबर 2024 में 65,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3100 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 58,899 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 55,600 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 7100 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Vivo X200 Features & Specifications

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 3nm प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। X200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90 वायर्ड फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69+IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।

कैमरा सेटअप के मामले में Vivo X200 के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.57 अपर्चर, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो X200 की लंबाई 160.27 मिमी, चौड़ाई 74.81 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 197 ग्राम (ब्लैक), 202 ग्राम (ग्रीन) है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »