• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

भारत में Redmi Turbo 5 को 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। देश में Redmi Turbo सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा

Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Photo Credit: Redmi

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट होगा

ख़ास बातें
  • भारत में Redmi Turbo 5 को 16 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra होगा
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi Turbo 5 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। देश में Redmi Turbo सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

इस वर्ष की शुरुआत में Redmi Turbo 5 को चीन में पेश किया गया था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। Redmi Turbo 5 में इसके चाइनीज वेरिएंट के समान डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

भारत में Redmi Turbo 5 को 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री देश में Xiaomi के स्टोर और एमेजॉन के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra दिया जाएगा। Redmi Turbo 5 में फ्लैट 1.5 K 'फ्लुइड डिस्प्ले' 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 

Redmi Turbo 5 के चाइनीज वेरिएंट में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। Redmi Turbo 5 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Turbo 5 की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »