Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स

Asus Dawn 7 Pro सीरीज में AMD Ryzen AI 7 445 तक प्रोसेसर और Radeon 840M ग्राफिक्स मिलता है। इन लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Asus

इन लैपटॉप में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं

ख़ास बातें
  • Asus Dawn 7 Pro सीरीज 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साइज में उपलब्ध है
  • ये लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं
  • इन लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए फैन और डुअल हीट पाइप दिए गए हैं
विज्ञापन

बड़ी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनियों में शामिल Asus ने लैपटॉप की नई सीरीज को लॉन्च किया है। Asus Dawn 7 Pro सीरीज 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साइज में उपलब्ध है। इन लैपटॉप में AMD Ryzen AI 7 445 तक प्रोसेसर और Radeon 840M ग्राफिक्स दिए गए हैं।  Asus Dawn 7 Pro सीरीज में WQXGA (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले है। ये लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं। 

Asus Dawn 7 Pro सीरीज का प्राइस

चीन में लॉन्च की गई इस लैपटॉप सीरीज के Asus Dawn 7 Pro के 14 इंच के डिस्प्ले, Ryzen AI 5 430 चिप के साथ 32 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले मॉडल का प्राइस CNY 9,499 (लगभग 1,34,000 रुपये) का है। इस लैपटॉप के 14 इंच डिस्प्ले, Ryzen AI 7 445 APU के साथ 32 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 9,999 (लगभग 1,41,000 रुपये) है। Asus Dawn 7 Pro के 16 इंच डिस्प्ले और Ryzen AI 5 430 चिप के साथ 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,999 (लगभग 1,12,800 रुपये) और Ryzen AI 7 445 चिप वाले वेरिएंट का CNY 8,499 (लगभग 1,19,800 रुपये) का है। 

Asus Dawn 7 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन के विकल्पों में उपलब्ध हैं। Asus Dawn 7 Pro सीरीज में WQXGA (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं। इनमें Microsoft Office प्री-इंस्टॉल्ड है। Asus Dawn 7 Pro सीरीज में AMD Ryzen AI 7 445 तक प्रोसेसर और Radeon 840M ग्राफिक्स मिलता है। इन लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए फैन और डुअल हीट पाइप दिए गए हैं। 

इन लैपटॉप में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इनमें मेटल का चेसिस और 180 डिग्री हिंज है जिससे जिससे टेबल पर डिस्प्ले पूरी तरह फ्लैट रखा जा सकता है। इन लैपटॉप में 70 Wh की बैटरी 90 W एडैप्टर के जरिए चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »