6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का HD प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Vivo Y31s 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की BlueVolt बैटरी है
  • Vivo Y31s 5G के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo Y31s 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच फुल HD डिस्प्ले है। Vivo Y31s 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की BlueVolt बैटरी 44 W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo Y31s 5G में 6.74 इंच फुल HD डिस्प्ले है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

Vivo Y31s 5G का प्राइस 

मलेशिया में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस RM 1,499 (लगभग 35,200 रुपये) का है। Vivo Y31s 5G को पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री मलेशिया में कंपनी की वेबसाइट और पार्टनर रिटेलर्स के जरिए की जा रही है। 

Vivo Y31s 5G स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच फुल HD डिस्प्ले 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। कंपनी ने इसे बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए Sunlight Display बताया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का HD प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। यह कॉल रिकॉर्डिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग फंक्शंस को सपोर्ट करता है। Vivo Y31s 5G की 6,500 mAh की BlueVolt बैटरी 44 W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 209 ग्राम का है। इंटरनेशनल मार्केट में Vivo Y500 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। Vivo Y500 को जल्द ही भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,200 mAh की बैटरी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »