Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 

इस स्मार्टफोन की 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 

हाल ही में Redmi K90 Max को पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Redmi K100 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम और ग्लास का रियर पैनल दिया जा सकता है
  • Redmi K100 में सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K100 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई Redmi K90 सीरीज की जगह ले सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले हो सकता है। Redmi K100 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि Redmi K100 में कम से कम 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि, इससे पहले कुछ लीक में इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी होने की अटकल थी। यह स्मार्टफोन 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Redmi K100 में मेटल का फ्रेम और ग्लास का रियर पैनल दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। Redmi K100 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हाल ही में Redmi K90 Max को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) M10 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। Redmi K90 Max में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग D2 ग्राफिक्स चिप है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,000 sq mm सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप और 12,000 sq mm से अधिक का ग्रेफाइट एरिया है। 

Redmi K90 Max की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi K90 Max में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 8,550 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »