दिलचस्प बात यह है कि कंपनी कथित तौर पर 2K रिजॉल्यूशन को कायम रखते हुए 185Hz रिफ्रेश पर टेस्टिंग कर रही है।
iQOO Neo 12 इससे पहले आए iQOO Neo 11 का सक्सेसर होने वाला है।
iQOO Neo 12 फोन डिस्प्ले की नई कहानी लिख सकता है। यह फोन कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप लेवल मोबाइल होगा जिसे लेकर एक बेहद धमाकेदार लीक सामने आ रहा है। फोन में अब तक का सबसे धांसू डिस्प्ले फीचर मिल सकता है। यह फोन 2K डिस्प्ले से लैस हो सकता है, लेकिन सबसे हाई रिफ्रेश रेट के साथ! जी हां, अभी तक जो स्मार्टफोन आते रहे हैं उनमें 1.5K रिजॉल्य़ूशन के साथ 165Hz तक रिफ्रेश रेट सीमित रहा है। लेकिन iQOO Neo 12 गेम को पलट सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
iQOO Neo 12 लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट आ रहा है। इस फोन का डिस्प्ले अबतक का सबसे धांसू डिस्प्ले पैनल हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि फोन में कंपनी 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट दे सकती है जिसके साथ में अबतक का सबसे हाई रिजॉल्यूशन फीचर भी जोड़े जाने की खबर है। यानी फोन को 2K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट में पेश किया जा सकता है जो कि किसी फोन में पहली बार हो सकता है।
iQOO Neo 12 के डिस्प्ले फीचर को लेकर सबसे अधिक चर्चा इस वक्त हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 15 जब आया था तो फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन सीमित रहा। इस संबंध में कंपनी की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया था कि इंडस्ट्री में प्रकाशमान सामग्रियों में सीमाएँ हैं, और सर्किट टेक्नोलॉजी लिमिटिड होने के चलते 165Hz के साथ 2K रिजॉल्यूशन हासिल करना संभव नहीं है। लेकिन iQOO Neo 12 में यह संभव होता दिख रहा है जो इस फोन को सबसे धांसू डिस्प्ले से नवाजेगा।
आगामी iQOO Neo 12 में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K डिस्प्ले होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि कंपनी कथित तौर पर 2K रिज़ॉल्यूशन को बरकरार रखते हुए 185Hz रिफ्रेश रेट मोड को भी टेस्ट कर रही है। इस तरह का डेवलपमेंट मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि वर्तमान में बड़े पैमाने पर बनने वाले 2K स्मार्टफोन डिस्प्ले आमतौर पर 144Hz तक ही सीमित होते हैं। iQOO Neo 12 इससे पहले आए iQOO Neo 11 का सक्सेसर होने वाला है। iQOO Neo 12 को कंपनी साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!