Animoca Brands ने किया फ्रांस के रेसिंग गेम स्टूडियो का एक्विजिशन

Eden Games के पास Need for Speed और F1 Mobile Racing जैसे रेसिंग टाइटल्स और सीरीज हैं जो गेमर्स पसंद करते हैं

Animoca Brands ने किया फ्रांस के रेसिंग गेम स्टूडियो का एक्विजिशन

Eden Games की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में BMW जैसे मजबूत ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप है

ख़ास बातें
  • Eden Games ने 1.3 करोड़ से अधिक गेमिंग बॉक्स बेचे हैं
  • इसके ऐप्स को 6 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है
  • क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग बढ़ने के साथ ही ब्लॉकचेन गेमिंग में भी तेजी आ
विज्ञापन
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए GameFi से जुड़ी डिजिटल एंटरटेनमेंट फर्म Animoca Brands ने फ्रांस के लोकप्रिय गेम स्टूडियो Eden Games को खरीदने की घोषणा की है। Eden Games के पास Need for Speed और F1 Mobile Racing जैसे रेसिंग टाइटल्स और सीरीज हैं जो गेमर्स पसंद करते हैं। Animoca Brands ने Eden Games में पूरी हिस्सेदारी खरीदी है। 

Eden Games का मालिकाना हक Engine Gaming and Media के पास था, जो अपनी सब्सिडियरीज के जरिए e-sports कंटेंट, स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी, गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और डेटा एनालिटिक्स से जुड़ी है। Eden Games की शुरुआत लगभग 24 वर्ष पहले हुई थी और इसने 1.3 करोड़ से अधिक गेमिंग बॉक्स बेचे हैं। इसके ऐप्स को 6 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इसका रेसिंग स्टिम्युलेटर लोकप्रिय e-sports टीवी शो, World's Fastest Gamer का रेसिंग गेम क्वालिफायर था। यह टीवी शो बहुत से देशों में लोकप्रिय हुआ था। 

इसके अलावा Eden Games की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में BMW, Porsche और Lotus जैसे मजबूत ब्रांड्स के साथ लंबी अवधि की पार्टनरशिप है। Animoca Brands ने इस वर्ष की शुरुआत में मोबाइल गेम डिवेलपर Grease Monkey को एक्वायर किया था। Animoca Brands को उम्मीद है कि Eden Games की एक्सपर्टाइज से उसे ब्लॉकचेन गेम्स में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वह REVV Motorsport में मौजूदा और नए टाइटल्स पर भी काम करेगी। 

Animoca Brands के को-फाउंडर Yat Siu ने कहा, "Eden Games के पास अच्छी क्वालिटी वाली मोटरस्पोर्ट वीडियो गेम्स में लंबा अनुभव है। इससे REVV Motorsport को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और REVV कम्युनिटी के लिए वैल्यू में बढ़ोतरी होगी।" पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग बढ़ने के साथ ही ब्लॉकचेन गेमिंग में भी तेजी आई है। इन गेम्स को बनाने वाली फर्मों के वैल्यूएशन में बढ़ोतरी हो रही है। इन गेम्स से जुड़ी प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इनमें हिस्सा लेने वाले गेमर्स को आकर्षक इनाम दिए जाते हैं। NFT टेक्नोलॉजी नेटवर्क Guardianlink ने भी NFT गेमिंग में उतरने की घोषणा की है। यह फर्म पहली प्ले-टु-अर्न क्रिकेट गेम लॉन्च करेगी। इसमें एक यूजर खुद के NFT बनाने और स्टेडियम को डिजाइन करने जैसी एक्टिविटीज कर सकेगा। Guardianlink ने हाल ही में कलारी कैपिटल की अगुवाई वाले फंडिंग राउंड में 1.2 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट हासिल किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Technology, Blockchain, Racing, Eden Games, Users, NFT, France

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »