Twitter पर छंटनी में विमेन एंप्लॉयीज के साथ भेदभाव का आरोप, अदालत में देना होगा जवाब

ट्विटर को बिलिनेयर Elon Musk के टेकओवर करने के बाद से कंपनी के खिलाफ कुछ कानूनी मामले दायर हुए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 17:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी में छंटनी से पहले विमेन एंप्लॉयीज की संख्या पुरुषों से कम थी
  • ट्विटर ने यह नहीं बताया है कि कंपनी में छंटनी के बाद कितने एंप्लॉयीज हैं
  • मस्क ने उन इंजीनियर्स को भी हटाया था जिन्होंने उनकी आलोचना की थी

छंटनी में लगभग 57 प्रतिशत विमेन एंप्लॉयीज को कंपनी से हटाया गया है

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के खिलाफ कंपनी की दो पूर्व विमेन एंप्लॉयीज ने मुकदमा दायर किया है। इनका आरोप है कि पिछले महीने ट्विटर की ओर से की गई छंटनी में विमेन एंप्लॉयीज के साथ भेदभाव किया गया था। ट्विटर को बिलिनेयर Elon Musk के टेकओवर करने के बाद से कंपनी के खिलाफ कुछ कानूनी मामले दायर हुए हैं। 

ट्विटर को मस्क ने लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद कंपनी के लगभग आधे वर्कर्स की छंटनी की गई थी। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की अदालत में दायर मामले में आरोप लगाया गया है कि छंटनी में लगभग 57 प्रतिशत विमेन एंप्लॉयीज को कंपनी से हटाया गया है। इसकी तुलना में हटाए गए पुरुषों की संख्या आदं से कम है। कंपनी में छंटनी से पहले विमेन एंप्लॉयीज की संख्या पुरुषों की तुलना में कम थी। मस्क ने उन इंजीनियर्स को भी कंपनी से हटाया था जिन्होंने उनकी आलोचना की थी। इस वर्ष की शुरुआत में ट्विटर के पास लगभग 7,500 एंप्लॉयीज थे। 
Advertisement

एक प्राइवेट कंपनी होने के कारण ट्विटर ने यह नहीं बताया है कि कंपनी में छंटनी के बाद कितने एंप्लॉयीज हैं। इस बारे में ट्विटर को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला। पिछले महीने की शुरुआत में छंटनी करने के बाद मस्क ने कंपनी के स्टाफ को मस्क ने एक नया मैसेज दिया था। उन्होंने स्टाफ से यह तय करने के लिए कहा था कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे। इसके लिए स्टाफ को एक लिंक को क्लिक करने के लिए कहा गया था। 

इस लिंक में लिखा था कि इसकी पुष्टि करें कि 'आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।' इस लिंक को क्लिक नहीं करने वाले स्टाफ का कंपनी से इस्तीफा माना जाएगा। मैसेज में कहा गया था, "आप जो भी फैसला लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने की आपकी कोशिशों के लिए धन्यवाद।" मस्क ने मैसेज में बताया था कि ट्विटर 2.0 को तेजी से बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसका मतलब है कि अधिक घंटों तक काम करना होगा। केवल असाधारण प्रदर्शन करने वालों को पास किया जाएगा। इससे पहले मस्क ने स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था। उन्होंने इसके साथ ही वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Elon Musk, Twitter, Staff, Market, Court, Takeover, Deal, Changes, Rules, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.