Changes

Changes - ख़बरें

  • WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
    WhatsApp पर फोन नंबर बदलने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने पर आपको अकाउंट और चैट बैकअप में दिक्कत आ सकती है। WhatsApp यूजर्स को चेंज फोन नंबर फीचर का उपयोग करके अपने अकाउंट में नया नंबर शामिल करने की सुविधा देता है। यूजर्स को नंबर बदलने से पहले यह कंफर्म करना चाहिए कि उनके नए नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं, जबकि पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
    Trek Inbound Plus नई इलेक्ट्रिक बाइक को Trek की ओर से लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट ई-बाइक है जो लम्बी रेंज ऑफर करती है। इसमें Bosch बैटरी, और डिस्प्ले लगा है। यह सिंगल चार्ज में 85km तक जा सकती है। कंपनी ने इसे 7 कंफिग्रेशन में लॉन्च किया है। इसमें शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। कंपनी ने मजबूत एल्युमीनियम फॉर्क इसमें लगाया है।
  • Android हो या iPhone, खरीदने के बाद सबसे पहले बदलें ये 7 Settings, वरना बाद में होगा पछतावा!
    नया फोन खरीदने के बाद सिर्फ ऐप्स डाउनलोड करना ही काफी नहीं है। फोन को सुरक्षित और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी Settings को शुरुआत में ही बदलना चाहिए। स्क्रीन लॉक और बायोमैट्रिक सेट करने से लेकर Find My Device या Find My ऑन करने तक कई विकल्प फोन की सुरक्षा में मदद करते हैं। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर निजी नोटिफिकेशन्स छिपाना, Apps की परमिशन्स चेक करना, बैटरी सेटिंग्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करना, Automatic Updates ऑन रखना और नियमित Backup लेना भी जरूरी है। ये सेटिंग्स Android और iPhone यूजर्स के लिए फोन की प्राइवेसी, सिक्योरिटी, बैटरी और डेटा को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकती हैं।
  • Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
    Airtel ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में कई बदलाव किए हैं, जिससे कुछ यूजर्स का मोबाइल रिचार्ज खर्च बढ़ सकता है। कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा वाला 299 रुपये का प्लान बंद कर दिया है। इसके बाद 28 दिनों के लिए डेली डेटा वाला सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान 349 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 56 दिनों वाले 579 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 619 रुपये और 84 दिनों वाले 859 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। 799 रुपये वाला 84-दिन का प्लान भी बंद किया गया है।
  • Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
    Vivo India ने अपने नेशनल इनोवेशन प्रोग्राम Vivo Ignite 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी दर्ज होने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, इस साल 38,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 12,000 से ज्यादा स्कूलों, 705 जिलों तथा 4,500 से अधिक शहरों से एंट्री मिलीं। छात्रों ने 6,100 से ज्यादा यूनिक प्रोजेक्ट आइडिया जमा किए, जिनमें Technology, Agriculture & Climate Change सबसे लोकप्रिय थीम रही। अब चयनित प्रतिभागियों को एक्सपर्ट मेंटरशिप मिलेगी और अक्टूबर 2026 में नई दिल्ली में नेशनल फिनाले आयोजित किया जाएगा।
  • अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    Instagram ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अपनी पहले से पब्लिश हो चुकी Feed और Carousel Posts का म्यूजिक बदल सकते हैं। पहले ऐसा करने के लिए पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी, जिससे Likes, Comments, Shares और Reach जैसी Engagement खत्म हो जाती थी। नए फीचर के साथ यूजर्स Edit ऑप्शन में जाकर Music Library से नया ऑडियो ट्रैक चुन सकते हैं और पोस्ट की एंगेजमेंट भी सुरक्षित रहती है।
  • भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के लिए ऑनलाइन जानकारी खोजने का मुख्य साधन बनता जा रहा है। YouGov की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसका शीर्षक 'How AI is Changing Online Discovery in 2026' है। शहरी भारत में ऑनलाइन जानकारी खोजने वाले 89% लोग किसी न किसी तरह से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं।
  • AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
    AI डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अब बढ़ती गर्मी और क्लाइमेट चेंज इनके लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। CNBC की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्य दिनों में डेटा सेंटर की करीब 40% बिजली सिर्फ कूलिंग में खर्च होती है और हीटवेव के दौरान यह जरूरत और बढ़ जाती है। एक स्टडी के अनुसार, दुनिया की 79% डेटा सेंटर क्षमता जलवायु संबंधी जोखिम वाले इलाकों में मौजूद है। इसी वजह से Microsoft, Nvidia और दूसरी टेक कंपनियां नए कूलिंग सिस्टम और डेटा सेंटर डिजाइन पर काम कर रही हैं, ताकि भविष्य में बढ़ते तापमान का असर कम किया जा सके।
  • पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
    UPI ID (Virtual Payment Address) बदलने के लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स में नई UPI ID बनानी होती है। ज्यादातर मामलों में मौजूदा UPI ID को सीधे एडिट नहीं किया जा सकता। अगर आपका बैंक सपोर्ट करता है, तो ऐप के Manage UPI ID सेक्शन में जाकर नई UPI ID बनाई जा सकती है और जरूरत पड़ने पर पुरानी ID हटाई जा सकती है। हालांकि, यह सुविधा सभी बैंकों में उपलब्ध नहीं होती। UPI ID बदलने से आपका बैंक अकाउंट या UPI PIN नहीं बदलता। इसलिए प्रक्रिया शुरू करने से पहले बैंक की उपलब्ध सुविधाएं जरूर जांच लें।
  • iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
    iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले एक बार फिर से अपने कैमरा को लेकर सुर्खियों में आ गया है। फोन में कंपनी अबतक का सबसे धांसू हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड देने वाली है। फोन में नया कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इसमें नया और आकर्षक कलर शेड जोड़ा गया है जो कि डार्क चैरी के नाम से चर्चा में है।
  • क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
    क्लाइमेट चेंज पृथ्वी पर अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ा प्रभाव डाल रहा है। इससे न सिर्फ मौसमों का पैटर्न बदल रहा है, बल्कि यह पृथ्वी की घूमने की गति को धीमी कर रहा है। वैज्ञानिकों ने स्टडी के आधार पर खुलासा किया है कि पघलते ग्लेशियर और बर्फ परतों के कारण पृथ्वी की रोटेशन धीमी हो रही है। इससे पृथ्वी पर दिन की लम्बाई कुछ बढ़ रही है।
  • AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
    Figure AI ने ह्यूमेनॉइड रोबोट को पूरी 8 घंटे की वेयरहाउस शिफ्ट में काम करवाने का दावा किया है। यानी असल दुनिया के फैक्ट्री कामों में अब रोबोट्स जल्द ही इंसानों की जगह ले सकते हैं। रोबोट कंपनी के Helix-02 AI सिस्टम पर चलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डिलीवरी पैकेज को एक मूविंग बेल्ट पर रख रहा है।
  • New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
    UIDAI ने Aadhaar कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए HOF (Head of Family) तरीका शुरू किया है, जिससे अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी जानकारी अपडेट की जा सकती है। इस प्रक्रिया में परिवार के किसी सदस्य के Aadhaar एड्रेस का इस्तेमाल किया जाता है और उनकी सहमति जरूरी होती है। यह तरीका खासतौर पर छात्रों, किराए पर रहने वालों और गृहिणियों के लिए फायदेमंद है। यूजर्स Aadhaar ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, जिसमें फेस ऑथेंटिकेशन और 75 रुपये की फीस शामिल है। अप्रूवल के बाद एड्रेस अपडेट हो जाता है।
  • iPhone 18 Pro का डिजाइन लीक, फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!
    iPhone 18 Pro का डिजाइन कथित तौर पर लीक हो गया है। अर्ली एपल की मानें तो 18 प्रो आईफोन के डाइनेमिक आइलैंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन का प्रोटोटाइप ऑनलाइन लीक हुआ है जिसमें फ्रंट में काफी बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।
  • WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
    WhatsApp ने कथित तौर पर ऐलान किया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स पर ऐप काम नहीं करेगा। अभी तक WhatsApp Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह सपोर्ट खत्म हो जाएगा। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को चैट बैकअप लेने की सलाह दी है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। iPhone यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

Changes - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »