• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter के स्टाफ को Elon Musk का फरमान, काम करें ज्यादा नहीं तो देना होगा इस्तीफा

Twitter के स्टाफ को Elon Musk का फरमान, काम करें ज्यादा नहीं तो देना होगा इस्तीफा

मस्क ने वर्कर्स से यह तय करने के लिए कहा है कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे

Twitter के स्टाफ को Elon Musk का फरमान, काम करें ज्यादा नहीं तो देना होगा इस्तीफा

इससे पहले मस्क ने वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था

ख़ास बातें
  • मस्क ने पिछले महीने ट्विटर को टेकओवर किया था
  • इसके बाद उन्होंने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को बाहर कर दिया था
  • ट्विटर के स्टाफ के लिए कड़े रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से Elon Musk कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर के स्टाफ को मस्क ने एक नया मैसेज दिया है। उन्होंने वर्कर्स से यह तय करने के लिए कहा है कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे। इसके लिए स्टाफ को गुरुवार शाम तक एक लिंक को क्लिक करने के लिए कहा गया है। 

 इस लिंक में लिखा है कि इसकी पुष्टि करें कि 'आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।' इस लिंक को क्लिक नहीं करने वाले वर्कर्स का कंपनी से इस्तीफा माना जाएगा। मैसेज में कहा गया है, "आप जो भी फैसला लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने की आपकी कोशिशों के लिए धन्यवाद।" Reuters ने यह मैसेज देखा है। इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों को ट्विटर ने उत्तर नहीं दिया। मस्क ने मैसेज में बताया है कि ट्विटर 2.0 को तेजी से बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसका मतलब है कि अधिक घंटों तक काम करना होगा। केवल असाधारण प्रदर्शन करने वालों पास किया जाएगा। 

इस महीने की शुरुआत में मस्क ने वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था। उन्होंने इसके साथ ही वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि इकोनॉमी की स्थिति और यह विज्ञापनों पर निर्भर ट्विटर जैसी कंपनी पर कैसे असर डालेगी इसे नजरअंदाज करने का कोई तरीका नहीं है। मस्क ने ट्विटर के स्टाफ को अपनी पहली ईमेल में नए रूल्स के बारे में जानकारी दी थी। ट्विटर को टेकओवर करने के बाद मस्क ने कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने Twitter Blue सब्सक्रिप्शन का प्राइस बढ़ाकर आठ डॉलर कर दिया है। 

इससे पहले ट्विटर के वर्कर्स के लिए स्थायी तौर पर कहीं से भी वर्क करने की व्यवस्था थी। कंपनी ने महामारी के दौरान रिमोट लोकेशन से वर्क की शुरुआत की थी। मस्क ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था के खिलाफ हैं और प्रत्येक मामले के आधार पर इसकी अनुमति दी जाएगी। मस्क ने ईमेल में कहा था कि आगे का रास्ता मुश्किल है और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »