• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल मैप्स से मिलेगी अब 'भीड़भाड़' वाली जगह के बारे में जानकारी

गूगल मैप्स से मिलेगी अब 'भीड़भाड़' वाली जगह के बारे में जानकारी

गूगल मैप्स से मिलेगी अब 'भीड़भाड़' वाली जगह के बारे में जानकारी
ख़ास बातें
  • गूगल मैप्स और सर्च में नए फ़ीचर दिए गए हैं
  • रियल टाइम डेटा से किसी जगह पर भीड़ के बारे में जानकारी मिलती है
  • अभी यह फ़ीचर भारत में उपलब्ध नहीं है
विज्ञापन
गूगल मैप्स ने पिछले कुछ सालों में ख़ास यूज़र के हिसाब से कई फ़ीचर जारी किए हैं। इनमें चुनिंदा शहरों में रियल-टाइम ट्रांज़िट आंकड़ों भी हैं। इसके अलावा अगर यूज़र किसी ऐसी जगह नेविगेट कर रहे हैं जो कुछ समय के लिए बंद है इसके बारे में भी गूगल मैप्स से जानकारी मिलती है। अब, नए अपग्रेड के साथ ही गूगल मैप्स में 'पॉपुलर टाइम्स' फ़ीचर को अपग्रेड किया गया है। अब इसकी मदद से पता चलेगा कि कोई जगह अभी कितनी लोकप्रिय है यानी वहां रियल-टाइम में कितने लोग हैं।

कंपनी का कहना है कि नया फ़ीचर यूज़र के लिए 'इन द टाइम फॉर ब्लैक फ्राइडे स्वर्म्स' में उपलब्ध होगा और इसे गूगल सर्च व मैप्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। एक ब्लॉग पोस्ट में प्रोडक्ट मैनेजर जैमी एस्पिनॉल ने कहा, ''गूगल सर्च और मैप्स में ये सभी टिप्स सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर हैं।'' इन ऐप में इस फ़ीचर की जांच करने के बाद हमारा कहना है कि अभी भारत में गूगल मैप्स और सर्च में लेटेस्ट ऐप उपलब्ध नहीं है। इन अपडेट को अभी दुनियाभर में जारी किया जा रहा है तो जल्द ह इनके भारत पहुंचने की उम्मीद है। ऊपर दिख रही तस्वीर के अनुसार रेगुलर पॉपुलर टाइम्स ग्राफ में एक लाइव टैग होगा।

नया गूगल मैप्स उन लोगों के लिए ख़ासा काम आएगा जो ब्लैक फ्राइडे डे सेल में शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं। रियल टाइम डेटा के अलावा, गूगल मैप्स से अब यह भी पता लगेगा कि लोग किसी एक जगह पर कितने समय तक रहते हैं।

इसके अलावा नए अपडेट से एक और नया फ़ीचर गूगल मैप्स में शामिल किया है। इस फ़ीचर से गूगल मैप्स किसी स्टोर, बिज़नेस की जगह या एक रेस्तरां के कामकाजी घंटों का ब्यौरा देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Android, Apple, Google, Google Maps, Search, Google Search, Black Friday
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »