भीम एंड्रॉयड ऐप हुआ अपडेट, मिलेंगे कई नए फ़ीचर

भीम एंड्रॉयड ऐप हुआ अपडेट, मिलेंगे कई नए फ़ीचर
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अब भीम ऐप का वी1.2 वर्ज़न उपलब्ध है
  • अपडेट के ज़रिए ऐप में कुछ नए फ़ीचर जुड़ गए हैं
  • इसमें सबसे अहम है सात और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट
विज्ञापन
यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित भीम ऐप को पिछले महीने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा लॉन्च किया गया था। अब इस ऐप को अपडेट किया गया है। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अब भीम ऐप का वी1.2 वर्ज़न उपलब्ध है। अपडेट के ज़रिए ऐप में कुछ नए फ़ीचर जुड़ गए हैं और पुरानी कमियों को भी दूर किया गया है।

एक बयान जारी करके एनपीसीआई ने भीम वी1.2 ऐप में दिए गए नए फ़ीचर के बारे में बताया। इसमें सबसे अहम है सात और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट। ऐप लॉन्च के वक्त इंग्लिश और हिन्दी में इस्तेमाल किया जा सकता था। अब यह बंगाली, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, उड़िया, तमिल और तेलुगू में भी संभव होगा।

(पढ़ें: पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...)

अब भीम ऐप में पे टू आधार नंबर पेमेंट विकल्प भी आ गया है। अब यूज़र आधार नंबर के ज़रिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं जो उस आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में चला जाएगा। इसके अलावा आपको एक स्पैम रिपोर्ट फ़ीचर मिलेगा। इसकी मदद से यूज़र अनजान आदमियों द्वारा पैसा मांगने पर रोक लगा सकेंगे। एनपीसीआई ने ग्राहकों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया है।

भीम एंड्रॉयड ऐप अब बेहतर सिक्योरिटी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ आता है। अब यूज़र mobile-number@upi को डिसेबल कर सकते हैं। ओटीपी/ यूएसएसडी के ज़रिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन करना संभव होगा। आप डुअल सिम फोन में सिम को भी चुन पाएंगे। भूले हुए पासकोर्ड को रीस्टोर कर सकेंगे। और आप चाहें तो पैसे को वापस भी कर सकेंगे। अपडेटेड भीम ऐप गूगल प्ले पर उपलब्ध है।

भीम ऐप का मतलब है, भारत इंटरफेस फॉर मनी। इसे 30 दिसंबर को लॉन्च किया गया था। इस दौरान एनपीसीआई ने कहा था कि इसे जल्द ही आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन यह अब तक ऐप स्टोर पर नहीं आया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »