Bhim

Bhim - ख़बरें

  • UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
    NPCI आने वाले समय में UPI प्लेटफॉर्म पर AI का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। NPCI के CEO दिलीप अस्बे के मुताबिक, AI की मदद से नए यूजर्स को जोड़ना, वॉयस और मल्टीलैंग्वेज फीचर्स के जरिए ऑनबोर्डिंग आसान बनाना और ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान करना संभव होगा। भविष्य में AI आधारित सिस्टम डिजिटल प्रोफाइल के आधार पर यूजर्स और कारोबारियों को क्रेडिट देने में भी मदद कर सकते हैं। फिलहाल UPI रोजाना 75 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस प्रोसेस करता है और NPCI का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 100 करोड़ से ज्यादा दैनिक ट्रांजैक्शंस तक पहुंचाना है।
  • UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
    UPI पेमेंट का अंदाज एकदम से बदल गया है। तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी ने एक और कमाल कर दिया है। UPI पेमेंट करने के लिए अब से पहले आप जो 4 या 6 अंकों वाला पिन (PIN) इस्तेमाल करते थे अब वो झंझट खत्म हो गया है। अगर आप चाहते हैं तो अपने फिंगरप्रिंट, या फेस आईडी (Face ID) की मदद से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
  • Google Pay और Paytm की उड़ेगी नींद, Apple लेकर आ रहा अपनी लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सर्विस
    Apple Pay को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है, जिसे धीरे-धीरे पेश किया जाएगा। इसके अलावा एप्पल मास्टरकार्ड, वीजा जैसे कार्ड बेस्ड पेमेंट ऑपरेटर के साथ-साथ भारत सरकार से भी मंजूरी लेने के लिए बातचीत करने की तैयारी कर रहा है। Apple Pay लॉन्च करने के बाद उसका मुकाबला सीधे तौर पर बाजार में पहले से ही अपनी पकड़ बनाए हुए पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे, BHIM, Mobikwik, Freecharge, Tata Neu और JioPay और अन्य डिजिटल पेमेंट ऐप्स से होगा।
  • बैंक बैलेंस खत्म? क्रेडिट कार्ड से ऐसे करें UPI पेमेंट
    अगर बैंक अकाउंट में बैलेंस कम हो और तुरंत पेमेंट करनी हो, तो UPI पर क्रेडिट कार्ड लिंक करना एक काम का विकल्प बन सकता है। Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स अब क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने का सपोर्ट देते हैं। इससे यूजर्स QR कोड स्कैन करके या UPI ID के जरिए सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। कार्ड को ऐप में जोड़ने की प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। हालांकि, यूजर्स को समय पर क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने का ध्यान रखना जरूरी है।
  • 30 जून से लागू होगा नया UPI नियम, पेमेंट करने वालों की खत्म होगी सबसे बड़ी टेंशन!
    UPI यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत 30 जून 2025 से जब भी यूजर्स UPI से किसी को पैसे भेजेंगे, तो पेमेंट करने से पहले रिसीवर का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा। यह बदलाव गलत ट्रांसफर और फ्रॉड से यूजर्स को बचाने के लिए लाया जा रहा है।
  • हर फोन में होनी चाहिए ये 5 सरकारी ऐप्स, आसान कर देती हैं लाइफ
    भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गईं ये 5 ऐप्स नागरिकों के जीवन को आसान बना देती है। MADAD ऐप को सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए तैयार किया है। DigiLocker ऐप को सरकार ने फिजिकल डॉक्यूमेंट साथ रखने के झंझट से छुटकारा प्रदान करने के लिए तैयार किया है। माय गोव ऐप नागरिकों और सरकार के बीच कनेक्शन प्रदान करता है। Umang ऐप कई सारी सरकारी सर्विस का इकलौता समाधान प्रदान करता है।
  • BHIM 3.0 हुआ लॉन्च, अब इन एडवांस फीचर्स से डिजिटल पेमेंट होगा आसान
    BHIM ऐप का नया अपग्रेड BHIM 3.0 लॉन्च हो गया है। BHIM 3.0 यूजर्स को आसानी से खर्चों को ट्रैक करने, मॉनिटर करने और अलग-अलग करने के लिए टूल प्रदान करता है। ऐप में अब स्प्लिट एक्सपेंस फीचर शामिल है, जिससे यूजर्स फूड, किराए या खरीदारी जैसी एक्टिविटी के लिए दोस्तों और परिवार के बीच बिल को विभाजित कर सकते हैं। ऐप में एक स्पेंड एनालिटिक्स डैशबोर्ड भी पेश किया गया है।
  • Whatsapp से पेमेंट करना जनवरी में हुआ कम, इस कंपनी ने मारी बाजी
    PhonePe के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Google Pay मौजूद है, जिसके तहत जनवरी में 853.53 मिलियन ट्रांसजेक्शन हुआ जिसकी कीमत 1,77,791.47 करोड़ रही।
  • BHIM ऐप यूज़र्स सावधान, 70 लाख भारतीयों के निजी डेटा पर सेंध लगने का दावा
    भारतीय नागरिकों का यह डेटा अनसिक्योर्ड Amazon Web Services (AWS) S3 bucket में स्टोर था। एस3 बकैट दुनियाभर में क्लाउड स्टोरेज का एक पॉपुलर फॉर्म है, लेकिन इसके लिए डेवलपर्स को अपने अकाउंट पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लगाने की जरूरत होती है।
  • Realme PaySa इस फीचर के बूते देगा BHIM, Google Pay, Paytm को टक्कर
    Realme PaySa ऐप में यूपीआई पेमेंट विकल्प जोड़ने के बाद ऐप सीधे गूगल पे, पेटीएम और मी पे के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जो इस समय भारत में सबसे लोकप्रिय यूपीआई पेमेंट ऐप्स हैं।
  • BHIM ऐप में आप पेमेंट कर सकते हैं शेड्यूल
    भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के BHIM ऐप में पहले से ही कई काम के फीचर्स मौजूद थे
  • Google Tez का नाम हुआ Google Pay, अब मिलेगी लोन की भी सुविधा
    Google for India 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने पेमेंट ऐप Google Tez का नाम बदल दिया। अब गूगल तेज को Google Pay के नाम से जाना जाएगा।
  • BHIM ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा 750 रुपये तक कैशबैक
    BHIM App के लिए ज्यादा से ज्यादा यूज़र को आकर्षित करने के लिए सरकार नई कैशबैक स्कीम लेकर आई है। नई स्कीम व्यापारियों और ग्राहकों, दोनों के लिए है।
  • अब इस ऐप में आया UPI के ज़रिए पैसे भेजने का फीचर
    FreeCharge ने गुरुवार को ऐप में यूपीआई सपोर्ट का ऐलान किया है। यानी, अब यूज़र FreeCharge में यूपीआई पेमेंट सेवा के माध्यम से पैसे भेज पाएंगे।
  • Google Tez से अब कर पाएंगे बिजली, पानी और गैस के बिल का भुगतान
    गूगल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेट में कई सारे आंकड़े साझा किया। इन जानकारियों के बीच, गूगल तेज़ के बारे में भी नए आंकड़े पता चले। गूगल के नेक्स्ट बिलियन यूज़र मुहिम के प्रमुख और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीज़र सेनगुप्ता, ने बताया कि भारत में अगले कुछ दिनों में गूगल तेज़ के एक करोड़ 20 लाख से ज़्यादा एक्टिव यूज़र होंगे।

Bhim - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »