• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...

पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...

पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...
ख़ास बातें
  • भीम ऐप का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है
  • भीम ऐप एक तरह से यूपीआई ऐप का नया अवतार है
  • ऐप से कोई भी यूज़र ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए पैसे की लेन-देन कर सकता है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपीआई (यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस) पर आधारित भीम (BHIM) ऐप लॉन्च किया। इसका पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है। भीम ऐप एक तरह से यूपीआई ऐप का नया अवतार है जिसकी मदद से कोई भी सीधे अपने बैंक अकाउंट से डिजिटल भुगतान कर सकता है।

यूपीआई पर आधारित इस ऐप की मदद से कोई भी यूज़र ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए भुगतान और पैसे पा सकते हैं। यह पेमेट वॉलेट से बिल्कुल अलग है जिसके लिए आपको ऐप इंस्टॉल करके इस्तेमाल में लाने के लिए पैसे डालने पड़ते हैं।

ऐप लॉन्च करते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "चाहे आपके पास स्मार्टफोन हो या 1,000-1,200 रुपये का फ़ीचर फोन। भीम ऐप सबके साथ काम करेगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी अभी कुछ सिक्योरिटी फ़ीचर की टेस्टिंग हो रही है। जल्द ही इसे इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ अंगूठे की ज़रूरत पड़ेगी।"

क्या है भीम ऐप?
भीम ऐप के ज़रिए कोई भी शख्स डिजिटल तरीके से पैसे भेज या पा सकता है। यह ऐप आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा। ऐसे में आपको वॉलेट में पैसे डालने की चिंता नहीं होगी। वहीं, दुकानदारों को भी अपने पेमेंट वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की चिंता से मुक्ति मिल जाएगी।

आपके फोन पर यह ऐप कैसे आएगा?
आप गूगल प्ले स्टोर से भीम ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया है। यह ऐप मुफ्त में उपलब्ध है। इस ऐप को जल्दी ही आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कैसे होगा इस्तेमाल?
भीम ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको अपने बैंक अकाउंट ऐप से रजिस्टर करना होगा। इसके बाद यूपीआई पिन सेट करना होगा। आपका मोबाइल ही आपका पेमेंट एड्रेस है। ऐप के ज़रिए आप किसी भी फोन को पैसे भेज और रिसीव कर सकते हैं। बैलेंस चेक कर सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं और इसके लिए फोन नंबर की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

जो बैंक यूपीआई प्लेटफॉर्म से नहीं जुड़े हैं, उनमें आप पहले की तरह आईएफएससी के ज़रिए पैसे भेज पाएंगे।

क्या यह फ़ीचर फोन के साथ काम करेगा?
ऐप के अलावा इंटरफेस को फ़ीचर फोन से यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंट्री सर्विस डेटा) के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है। आपको इसे एक्सेस करने के लिए *99# डायल करना होगा। इस तरीके के लिए इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

कौन-कौन से बैंक इस ऐप से जुड़े हुए हैं?
करीब सभी बड़े बैंक इस ऐप को सपोर्ट करते हैं। अगर आपका बैंक यूपीआई को सपोर्ट करता है तो आप भीम ऐप के ज़रिए अपने पैसे को एक्सेस कर सकते हैं। ये बैंक यूपीआई को सपोर्ट करते हैं- एलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, कैथॉलिक सरियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, डीसीबी बैंक, देना बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडसइंड बैंक, कर्नाटक बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कमर्स, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्टेंडर्ड चार्टर्ड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिंडीकेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंक।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BHIM App, Narendra Modi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »