Google Play

Google Play - ख़बरें

  • Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं।
  • Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है।
  • माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
    Google के प्ले स्टोर में ऐप्स के लिए एज वैरिफिकेशन सिस्टम जल्द ही लागू होने वाला है जो कि ग्लोबल लेवल पर होगा। रेगुलेटर्स लगातार प्ले स्टोर्स पर इसके लिए दबाव बना रहे हैं कि ऐप एक्सेस के समय यूजर की उम्र का पता किया जाएगा।
  • Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
    Friendship Day भारत में अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है जो कि इस बार 2 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगा। अगर आपने अभी तक अपने दोस्त के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है तो डिजिटल युग में गिफ्ट देने का तरीका भी बदल गया है। अब आप सामान्य गिफ्ट के बजाय सब्सक्रिप्शन और गिफ्ट वाउचर ऑनलाइन खरीदकर ईमेल या इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर भेज सकते हैं।
  • Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
    उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण क्षेत्र के लेबर्स और एम्प्लॉयर्स के लिए UP Digital Labour Chowk App लॉन्च किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए Builder, Contractor और अन्य Employers अपनी जरूरत के अनुसार रजिस्टर्ड लेबर्स से सीधे संपर्क कर सकते हैं। वहीं, राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर और अन्य श्रमिक रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं। ऐप के जरिए लेबर डिपार्टमेंट्स की विभिन्न वेलफेयर स्कीम्स की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे एलिजिबल लेबर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। फिलहाल यह ऐप Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
  • BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
    केंद्र सरकार ने BAT BMS और Epoch Li-ion नाम के दो मोबाइल ऐप्स को Google Play Store और Apple App Store से हटाने का आदेश दिया है। इन बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर कुछ लोग Bluetooth के जरिए चलते हुए ई-रिक्शा बंद कर रहे थे। MeitY सचिव एस. कृष्णन ने पुष्टि की है कि दोनों ऐप्स को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि ऐसे संभावित खतरनाक ऐप्स को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से रोकने के लिए आगे भी कदम उठाए जाएंगे।
  • Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Google Play Console पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2606 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 300 dpi की स्क्रीन डेंसिटी के साथ है। इसमें Unisoc Tiger T606 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
    24 जून को वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनके Android फोन पर झटके महसूस होने से पहले ही Google का Earthquake Alert आ गया था। इसके बाद Android Earthquake Alerts System चर्चा में आ गया। यह सिस्टम Android फोन में मौजूद Accelerometer Sensor की मदद से शुरुआती कंपन का पता लगाता है। जब एक ही इलाके में कई फोन समान वाइब्रेशन रिकॉर्ड करते हैं, तो Google का सिस्टम उन्हें विश्लेषण कर संभावित भूकंप की पुष्टि करता है और प्रभावित यूजर्स को अलर्ट भेज देता है। भारत में यह सुविधा 2023 से उपलब्ध है।
  • Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
    भारत में Telegram पर लगाया गया अस्थायी बैन 22 जून की आधी रात को खत्म हो गया, जिसके बाद Google ने ऐप को Play Store पर दोबारा उपलब्ध करा दिया। सरकार ने NEET परीक्षा से जुड़े फर्जी पेपर्स, भ्रामक जानकारी और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने में विफल रहने के आरोप में प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की थी। 3 जून को अधिकारियों और Telegram प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था। हालांकि ऐप की वापसी हो गई है, लेकिन सरकार ने Telegram को उसका मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
  • हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
    Paytm ने अपने UPI Auto Payments फीचर में नया Label विकल्प जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स के लिए अलग-अलग रिकरिंग पेमेंट्स और सब्सक्रिप्शन की पहचान करना आसान होगा। कई बार Google Play Store जैसे एक ही मर्चेंट के नाम पर कई सेवाओं की पेमेंट्स दिखाई देती हैं, जिससे यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस सर्विस के लिए पैसा कट रहा है। नए फीचर के जरिए यूजर्स हर Auto Payment को अपनी पसंद का नाम दे सकेंगे। इससे पेमेंट्स को मैनेज करना आसान होगा और गलती से किसी जरूरी सब्सक्रिप्शन को बंद करने की संभावना भी कम होगी।
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
    Oppo F33 Pro में 6.57 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,289 sq mm वेपर चैंबर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Misty Forest, Starry Blue और Passion Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo F33 Pro की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी।
  • Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Infinix Hot 70 की Google Play Console पर मॉडल नंबर - X6895 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की इमेज में फ्लैट डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रेम की दायीं साइड पर पावर, वॉल्यूम और AI बटन दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट है। इसके साथ Arm Mali-G57 GPU दिया जा सकता है।
  • 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
    Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा सामने आया है, जहां Google Play Store के 50 ऐप्स में NoVoice मालवेयर पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स को 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। यह मालवेयर यूजर्स के डिवाइस में घुसकर डेटा चोरी कर सकता है और सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि यह Play Store के जरिए फैला, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। फिलहाल Google ने इन ऐप्स को हटा दिया है और यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
    Google Maps का इस्तेमाल करते समय कई यूजर्स को यह समस्या होती है कि नेविगेशन वॉयस आने पर म्यूजिक रुक जाता है या कम हो जाता है। यह फीचर सेफ्टी के लिए बनाया गया है ताकि ड्राइविंग के दौरान दिशा-निर्देश साफ सुनाई दें, लेकिन कई बार यह इंटरप्शन परेशान करता है। अच्छी बात यह है कि ऐप में ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप म्यूजिक इंटरप्शन को कम या कंट्रोल कर सकते हैं। Play voice over Bluetooth को बंद करने से नेविगेशन की आवाज आपके फोन से आती है और इन्फोटेनमेंट सिस्टम में कोई रुकावट नहीं आती है।

Google Play - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »