दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाएंगे मुकेश अंबानी

पिछले वर्ष मुंबई में आयोजित किए गए Nvidia AI Summit India में Nvidia के चेयरमैन, Jensen Huang ने अपनी कंपनी की रिलायंस के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 21:56 IST
ख़ास बातें
  • इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में देश की क्षमता बढ़ेगी
  • पिछले वर्ष रिलायंस से AI से जुड़ी कंपनी Nvidia के साथ पार्टनरशिप की थी
  • यह डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाया जाएगा

भारतीय कंपनियां महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजीज के इस्तेमाल में इंटरनेशनल लेवल पर आगे बढ़ रही हैं

पिछले कुछ वर्षों में डेटा सेंटर्स की जरूरत बढ़ी है। भारत में भी नए सेंटर्स बनाए जा रहे हैं। बिलिनेयर Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Industries (RIL) ने दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाने की योजना तैयार की है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में देश की क्षमता बढ़ेगी। 

Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने AI से जुड़ी बड़ी कंपनियों में शामिल Nvidia से AI सेमीकंडक्टर्स खरीदे हैं। हालांकि, रिलायंस की ओर से डेटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दी गई है। पिछले वर्ष मुंबई में आयोजित किए गए Nvidia AI Summit India में Nvidia के चेयरमैन, Jensen Huang ने अपनी कंपनी की रिलायंस के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी। Huang ने कहा था, "भारत में सॉफ्टवेयर बनाया जाता था। आपने सॉफ्टवेयर का एक्सपोर्ट किया है। भविष्य में भारत AI का एक्सपोर्ट करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अगुवाई करने के लिए आपके पास AI मॉडल टेक्नोलॉजी होनी चाहिए जो भारत के पास है। आपको डेटा रखने की जरूरत है। इसके बाद आपके पास AI इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए।" 
Advertisement

इस इवेंट में अंबानी ने कहा था कि दुनिया में भारत इंटेलिजेंस के बड़े मार्केट्स में शामिल होगा। हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने एक रिपोर्ट में बताया था कि भारतीय कंपनियां महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजीज के इस्तेमाल में इंटरनेशनल लेवल पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन AI और रोबोटिक्स शामिल हैं। AI से जुड़े स्किल्स की बढ़ती डिमांड से जॉब मार्केट में बदलाव हो रहा है। 

फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में 2030 तक जॉब्स के फ्यूचर को आकार देने में बढ़ते हुए डिजिटल एक्सेस, कुछ देशों के बीच तनाव और क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशें प्रमुख ट्रेंड होंगे। भारत में कंपनियां AI, रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम्स में काफी इनवेस्टमेंट कर रही हैं। इस वजह से देश में बिग डेटा स्पेशिलिस्ट्स, AI और मशीन लर्निंग स्पेशिलिस्ट्स की जॉब्स बढ़ रही हैं। WEF ने बताया है कि टैलेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए 67 प्रतिशत कंपनियां विविध टैलेंट पूल्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं। इसके साथ ही लगभग 30 प्रतिशत कंपनियां डिग्री की जरूरत को हटाकर स्किल बेस्ड हायरिंग करने पर विचार कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.