Nvidia

Nvidia - ख़बरें

  • Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
    Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen ने 'बड़ी गलतियां' करने के लिए वर्कर्स से माफी मांगी है। इसके साथ ही Nvidia के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन उन्होंने स्वीकार किया है। Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने घोषणा की है कि Jensen को कंपनी के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड के मेंबर के तौर पर बहाल किया गया है। यह फैसला कंपनी के डायरेक्टर्स ने एकमत से किया है।
  • Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
    Nvidia के बोर्ड पर ट्रंप ने Jensen को दोबारा CEO के तौर पर हायर करने के लिए प्रेशर डाला था। ट्रंप ने कंपनी के बोर्ड को बताया था कि Jensen ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है। ट्रंप ने बताया, "मैंने कंपनी के बोर्ड को आश्वस्त किया है। मैंने डील की है।" ट्रंप ने कहा कि Nvidia के बोर्ड ने यह गारंटी देने को कहा था कि Jensen से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं था।
  • Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
    पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था। चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने कंपनी से अलग होने का फैसला किया था। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की आशंका भी जताई गई है। इसके बाद Nvidia ने चीन को एडवांस्ड चिप्स की बिक्री बंद करने का फैसला किया है।
  • Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
    पिछले सप्ताह Nvidia के CEO की पोस्ट से Jensen Huang ने इस्तीफा दिया था। चीन की एक कथित जासूस के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद Jensen ने कंपनी से अलग होने का फैसला किया था। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद Nvidia के शेयर में भारी गिरावट हुई थी। चीन को एडवांस्ड चिप्स का एक्सेस मिलने से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की आशंका भी जताई गई थी।
  • Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
    इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Jensen ने कहा था कि अ्गर कंपनी का बोर्ड शेयर्सहोल्डर्स, वर्कर्स और कंपनी के हित में उनकी वापसी का फैसला करता है तो वह इसके लिए सम्मानित महसूस करेंगे। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में बड़ी गलतियों को स्वीकार किया था। अगले महीने अमेरिकी पार्लियामेंट में Jensen की पेशी भी होनी है।
  • अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
    अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने Jensen की 1 दिसंबर को पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter भी इन कमेटियों के सामने पेश होंगे। अमेरिका के कुछ सांसदों की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका पर हम इन दोनों का पक्ष जानने का इंतजार कर रहे हैं।"
  • Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
    Financial Times की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Nvidia के चीफ के तौर पर Jensen की वापसी के लिए अमेरिका में सिलिकॉन वैली के एग्जिक्यूटिव्स के साथ मिलकर लॉबीइंग की जा रही है। इसके लिए व्हाइट हाउस से भी समर्थन लेने की कोशिश की जाएगी। Jensen के एक सहयोगी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री के बहुत से लोग पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि इन कोशिशों के लिए Jensen ने सहमति दी है।
  • Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
    एंटी-करप्शन ग्रुप, DeKleptocracy ने जानकारी दी है कि पॉलिसी में इस बदलाव से पहले ट्रंप ने Nvidia के 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर के बीच शेयर्स खरीदे थे। अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका से चीन को AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई थी। इस फैसले को रद्द करने से कुछ दिन पहले ट्रंप ने Nvidia में बड़ा इनवेस्टमेंट किया था।
  • Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
    NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) को अफेयर का मामला सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब कोलेट क्रेस्स (Colette Kress) को अंतरिम सीईओ बनाया गया है।
  • Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
    Nvidia के CEO Jensen Huang ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार करते हुए कंपनी के कर्मचारियों से माफी मांगी है। इस विवाद में Alice Huang का नाम सामने आया है, जिन पर चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने और Nvidia से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने की कोशिश के आरोप हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जांच अमेरिकी अधिकारी कर रहे हैं। वहीं, Donald Trump ने Jensen Huang का बचाव किया है और Elon Musk ने भी सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में एक पोस्ट से सहमति जताई है। Nvidia के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।
  • Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
    Asus ने भारत में अपने लैपटॉप पोर्टफोलियों में विस्तार करते हुए NVIDIA RTX टेक्नोलॉजी के साथ Asus ProArt P16 और Asus ProArt P14 लॉन्च किए हैं जो कि खासतौर पर क्रिएटर और एआई डेवलपर के लिए डिजाइन किए गए हैं। Asus ProArt P16 (H7607BA-SE306WS) की कीमत ₹6,49,990 और Asus ProArt P14 (H7407BA-SU302WS) की कीमत ₹3,29,990 है।
  • इस दिवाली गेमिंग को बनाएं और बेहतर, NVIDIA RTX 50 Series लैपटॉप पर DLSS 4.5 से पाएं 6X तक फ्रेम्स
    NVIDIA DLSS 4.5 गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के साथ GeForce RTX 50 Series GPU वाले लैपटॉप की क्षमताओं को आगे बढ़ाता है। इसके Multi Frame Generation फीचर की मदद से समर्थित GPU पर 6X तक फ्रेम मल्टीप्लिकेशन मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक, 4X से 6X Multi Frame Generation पर जाने से Path Tracing वाले गेम्स में 4K फ्रेम रेट 35% तक बढ़ सकता है। DLSS 4.5 में Second-Generation Transformer Super Resolution भी दिया गया है, जो विजुअल क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, RTX 50 Series GPU गेमिंग के साथ AI, वीडियो एडिटिंग और दूसरे क्रिएटिव कामों में भी उपयोगी हैं।
  • NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
    NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensem Haung) के साथ GTC Berlin टेक इवेंट में छोटे-छोटे रोबोट्स का एक ऐसा ग्रुप नजर आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। स्टेज पर चलते हुए नजर आए इन रोबोट्स को माइक्रोडक कहा जाता है। ये रोबोट खुद चलकर स्टेज पर आए थे और आकर हुआंग के पास एकत्रित हो गए। इस दौरान हुआंग ने रोबोट्स को नीचे बैठने से लेकर, खड़े होने और लेटने आदि तक की कमांड दी, जिन्हें रोबोट्स ने फॉलो किया।
  • Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपनी नई 7-सीटर EREV SUV Skynomad N90 Max लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 2,69,900 युआन यानी भारतीय करेंसी में करीब 38 लाख रुपये है। SUV में 76kWh की NCM बैटरी दी गई है, जो 464km तक की इलेक्ट्रिक रेंज और रेंज एक्सटेंडर के साथ 1,705km तक की कुल रेंज देती है। इसमें डुअल मोटर सेटअप, 1.5T रेंज एक्सटेंडर और 700 TOPS Nvidia Thor चिप मिलती है। सेफ्टी के लिए 12 एयरबैग, LiDAR, 11 कैमरे और 12 अल्ट्रासोनिक रडार दिए गए हैं। इसका Explorer Edition कैंपिंग के लिए इलेक्ट्रिक पॉप-अप रूफ के साथ आता है।
  • Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
    Flipkart Freedom Sale में Acer Aspire 7 A715-79G पर बड़ी छूट मिल रही है। लैपटॉप की लिस्टेड कीमत 1,29,990 रुपये है, जबकि सेल में इसे 71,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कीमत में 58,000 रुपये का अंतर है। इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर, 16GB DDR4 RAM और 512GB SSD दी गई है। ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 3050 GPU मिलता है, जिसमें 6GB GDDR6 मेमोरी है। लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर से कीमत और कम हो सकती है।

Nvidia - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »