Apple वॉच के इम्पोर्ट बैन के फैसले को नहीं पलेटगी अमेरिकी सरकार

यह रोक एपल की वॉचेज के हार्ट मॉनिटरिंग से जुड़े AliveCor पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए लगाई गई है

Apple वॉच के इम्पोर्ट बैन के फैसले को नहीं पलेटगी अमेरिकी सरकार

कंपनी पर KardiaBand से जुड़े तीन पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप है

ख़ास बातें
  • एपल और AliveCor के बीच पेटेंट को लेकर विवाद चल रहा है
  • पेटेंट को लेकर कार्यवाही के चलने के कारण इस बैन को रोक दिया गया था
  • AliveCor ने ITC को बताया था कि एपल ने उसकी टेक्नोलॉजी को कॉपी किया है
विज्ञापन
ग्लोबल डिवाइसेज और टेक कंपनी Apple की वॉचेज के इम्पोर्ट पर रोक लगाने के अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) के फैसले को अमेरिकी सरकार खारिज नहीं करेगी। यह रोक एपल की वॉचेज के हार्ट मॉनिटरिंग से जुड़े AliveCor पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए लगाई गई है। अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस ने इम्पोर्ट पर रोक के फैसले को नहीं बदलने की जानकारी दी है। 

AliveCor के प्रवक्ता ने बताया है कि उन्हें सूचना दी गई है कि इस फैसले को खारिज नहीं किया जाएगा। ITC की रोक जारी है, जबकि एपल और AliveCor के बीच पेटेंट को लेकर विवाद चल रहा है। ITC ने दिसंबर में अपने फैसले में कहा था कि एपल की स्मार्टवॉचेज पर AliveCor के पेटेंट का उल्लंघन करने की वजह से बैन लगाना चाहिए। हालांकि, पेटेंट को लेकर कार्यवाही के चलने के कारण इस बैन को रोक दिया गया था। अमेरिका के Patent and Trademark Office ने इस महीने की शुरुआत में पेटेंट को अमान्य करार दिया था। इसके बाद AliveCor ने बताया था कि ITC के स्मार्टवॉचेज के इम्पोर्ट पर बैन लगाने के फैसले के खिलाफ वह अपील करेगी। AliveCor का कहना है कि इससे जनता के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव होगा। 

इस बारे में व्हाइट हाउस को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला है। ITC ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। व्हाइट हाउस के पास यह तय करने के लिए 60 दिन की अवधि है कि क्या अमेरिकी सरकार को पॉलिसी को लेकर आशंकाओं के कारण इस फैसले को पलटना है या नहीं।  अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ITC के इम्पोर्ट पर बैन के फैसलों को खारिज करने के बहुत कम मामले हैं। हालांकि, इससे पहले ओबामा सरकार ने एपल और Samsung के बीच पेटेंट को लेकर विवाद के मामले में कुछ iPhones और iPads पर बैन को पलट दिया था। 

AliveCor ने एपल पर KardiaBand से जुड़े तीन पेटेंट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। एपल वॉच की एक्सेसरी KardiaBand से एक यूजर के हार्ट रेट की मॉनिटरिंग होती है और गड़बड़ियों का पता लगाया जाता है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम भी कर सकता है। AliveCor ने  ITC को बताया था कि एपल ने उसकी टेक्नोलॉजी को कॉपी किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tech, smartwatch, Patent, Ban, Market, Ruling, Apple, Import, Smartphone, Court, America
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »