iPhone की सेल्स घटने से Apple के रेवेन्यू में 4 वर्ष में पहली बार हुई कमी

कंपनी की दिसंबर तिमाही के दौरान बिक्री 117 अरब डॉलर की रही, जो इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत कम है

iPhone की सेल्स घटने से Apple के रेवेन्यू में 4 वर्ष में पहली बार हुई कमी

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर के दौरान प्रॉफिट भी कम हुआ है

ख़ास बातें
  • एपल का प्रॉफिट लगभग 30 अरब डॉलर का रहा
  • कंपनी के कमजोर रिजल्ट का असर इसके शेयर पर भी पड़ा है
  • एपल ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के तिमाही रेवेन्यू में लगभग चार वर्ष बाद पहली बार गिरावट हुई है। इसका बड़ा कारण चीन में कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के कारण हॉलिडे सीजन के दौरान नई  iPhone सीरीज की बिक्री घटना है। कंपनी की दिसंबर तिमाही के दौरान बिक्री 117 अरब डॉलर की रही, जो इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत कम है। 

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर के दौरान प्रॉफिट भी कम हुआ है। एपल का प्रॉफिट लगभग 30 अरब डॉलर का रहा। कंपनी के कमजोर रिजल्ट का असर इसके शेयर पर भी पड़ा है। इसके शेयर प्राइस में गुरुवार को लगभग पांच प्रतिशत तक की गिरावट हुई। हालांकि, एपल के मैनेजमेंट के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद जताने के बाद एपल के शेयर में रिकवरी हुई और इसमें गिरावट कम होकर एक प्रतिशत से कम रह गई। एपल के रिजल्ट्स से महंगे इंटरेस्ट रेट्स और कुछ अन्य कारणों से स्लोडाउन की आशंका बढ़ गई है। 

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी एपल के लिए आईफोन की बिक्री में पिछली बार कमी कोरोना के दौरान हुई थी। UBS के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि आईफोन की बिक्री चीन और यूरोप की तुलना में अमेरिका में अधिक हो सकती है। चीन और यूरोप पर कोरोना और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की मार पड़ी है।एडवाइजरी फर्म Cowen का कहना है कि सप्लाई चेन की चुनौतियों में कमी हुई है। हालांकि, कुछ अन्य कारणों के कारण कंपनी के लिए डिमांड घटी है। इस वर्ष आईफोन की सेल्स में लगभग दो प्रतिशत की कमी हो सकती है। 

एपल ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में देश से एक अरब डॉलर के हैंडसेट्स का एक्सपोर्ट किया है। भारत में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Wistron की फैक्टरी में आईफोन की असेंबलिंग की जाती है। एपल ने iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का टारगेट बनाया है। कंपनी के लिए यह आंकड़ा अभी लगभग सात प्रतिशत का है। एपल ने कुछ वर्ष पहले अपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron के जरिए देश में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी। एपल के लिए चीन मैन्युफैक्चरिंग का हब है। हालांकि, पिछले वर्ष कोरोना के कारण पाबंदियों और अन्य मुश्किलों के कारण चीन में एपल की मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा असर पड़ा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »