NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और प्राइस

इसमें 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ सर्कुलर डायल है। इस स्मार्टवॉच में दो फिजिकल साइड बटन दिए गए हैं

NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और प्राइस

इस स्मार्टवॉच का शुरुआती प्राइस 2,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री 12 जून से शुरू होगी
  • इसमें 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ सर्कुलर डायल है
  • यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में एक सप्ताह तक चल सकती है
विज्ञापन
स्मार्टवॉच मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल NoiseFit ने  Vortex स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इसमें 1.46 इंच का डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टवॉच में बेहतर कॉलिंग के लिए Tru Sync दिया गया है। इसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज और हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिजन सेंसर्स सहित कई स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर्स मिलते हैं। 

इस स्मार्टवॉच का शुरुआती प्राइस 2,999 रुपये है। इसकी बिक्री 12 जून से शुरू होगी और इसे NoiseFit की वेबसाइट पर खरीदा जा सकेगा। यह Jet Black, Silver Grey, Vintage Brown, Rose Pink और Space Blue जैसे कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। 

NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच के फीचर्स 

इसमें 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ सर्कुलर डायल है। इस स्मार्टवॉच में दो फिजिकल साइड बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए यह True Sync टेक्नोलॉजी से लैस है। वॉच के डिस्प्ले से यूजर्स सीधे कॉल कर सकते हैं। इसमें 150 से अधिक कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉच फेसेज और रनिंग, साइक्लिंग और ट्रेकिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स भी रखती है। वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए यह स्मार्टवॉच IP68 रेटेड है। 

कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में एक सप्ताह तक चल सकती है। NoiseFit की वेबसाइट पर इस स्मार्टवॉच की लिस्टिंग में बताया गया है कि यूजर्स को NoiseFit ऐप के जरिए उनकी एक्टिविटीज की ट्रैकिंग और हेल्थ से जुड़ी जानकारी भी मिल सकती है। यह ऐप Apple के ऐप स्टोर और Google Play Store पर उपलब्ध है। देश में कम कॉस्ट वाले वियरेबल्स की अधिक डिमांड से स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 121 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस मार्केट में अमेरिकी कंपनी Apple पहले स्थान पर है। भारतीय ब्रांड Fire-Boltt ने Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की स्मार्टवॉच मॉडल ट्रैकर रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। कम प्राइस वाले वियरेबल्स की डिमांड में मजबूती से भारत में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स इसी अवधि में 121 प्रतिशत बढ़ी हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourJet Black, Silver Grey, Vintage Brown, Rose Pink, and Space Blue
Display Size38mm
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »