Health

Health - ख़बरें

  • Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
    Honor Watch 6 Pro में 1.5 इंच का डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,500 निट्स है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटर करने के लिए Intelligent Sense System मिलता है। वॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, AI Running Coach और डुअल-बैंड GNSS सपोर्ट भी है। इसकी 515mAh बैटरी Ultra-Long Battery Mode में 18 दिनों तक चलने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें 5ATM, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ NFC पेमेंट की सुविधा भी मिलती है।
  • Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले (390 × 450 पिक्सल्स) 332 ppi की पिक्सल डेंसिटी और स्पोर्ट्स मोड में 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और Oppo के Xiaobu Assistant के लिए सपोर्ट है। Oppo Watch 5 के हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटरिंग और रिस्ट टेम्परेचर ट्रैकिंग शामिल हैं।
  • Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
    Apple ने अमेरिका में नया AI हेल्थ रिसर्च ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि लोग स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं। इस रिसर्च के लिए Apple ने OpenEvidence के साथ पार्टनरशिप की है। ऐप मेडिकल जर्नल्स और रिसर्च के आधार पर सवालों के जवाब देगा। यूजर्स चाहें तो Apple HealthKit का डेटा भी शेयर कर सकेंगे। इस स्टडी में 2 लाख तक लोगों को शामिल करने की योजना है। फिलहाल यह ऐप अमेरिका में 21 साल या उससे अधिक उम्र के योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
    Xiaomi Watch S5 41mm को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर पेश कर दिया है। स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह हल्के इस्तेमाल में 14 दिन तक चल सकती है। जबकि हैवी यूसेज में 8 दिन तक चल सकती है। यह Xiaomi HyperOS पर ऑपरेट करती है।
  • Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
    बढ़ते Air Pollution के बीच बाहर निकलते समय सही मास्क पहनना जरूरी है। बाजार में N95, N99 और KN95 जैसे कई मास्क मौजूद हैं, लेकिन इनकी फिल्ट्रेशन क्षमता और स्टैंडर्ड अलग-अलग हैं। N95 कम से कम 95 प्रतिशत, N99 कम से कम 99 प्रतिशत और KN95 कम से कम 95 प्रतिशत टेस्ट एयरोसोल कणों को फिल्टर करने का मानक पूरा करते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि इन तीनों मास्क में क्या अंतर है, सर्जिकल मास्क प्रदूषण से कितना बचाव करता है और मास्क खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
    AI मॉडल को दिखाई गई एक साधारण सी सेल्फी आपकी सेहत और लंबी उम्र के बारे में सब बता सकती है। खासकर कैंसर रोगियों के लिए एक बहुत बड़ा डेवलेपमेंट AI क्षेत्र से आ रहा है। बोस्टन में 'मैस जनरल ब्रिघम' के शोधकर्ताओं ने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल तैयार किए हैं।
  • Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
    Google ने Fitbit Edge नाम से नया फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। इसकी कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 17,200 रुपये है। इसमें 1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले, बिल्ट-इन GPS और 40 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। यह हार्ट रेट, नींद, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्किन टेम्परेचर को ट्रैक कर सकता है। इसमें ECG फीचर भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है। डिवाइस में 5ATM और IP68 रेटिंग भी दी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
    Google ने आज भारत में Google Fitbit Air को पेश कर दिया है। Fitbit Air की कीमत ₹13,999 है। यह बैंड ऑब्सडियन, बैरी, लैवेंडर और फॉग कलर में आता है। प्रत्येक यूनिट के साथ Google Health प्रीमियम का 3 महीने का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1,000 इंस्टेंट कैशबैक या 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ ₹1,000 कैशबैक मिल सकता है।
  • लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
    लैपटॉप की बैटरी इसका एक बहुत अहम पार्ट है जिसकी समय-समय पर जांच करना जरूरी है। अच्छी बैटरी न सिर्फ लैपटॉप के इस्तेमाल को बेहतर बनाती है, बल्कि अचानक शटडाउन और डेटा के नुकसान से भी बचाती है।
  • Apple ने खुद बताया, iPhone की बैटरी कैसे चलेगी सालों-साल! जानें खास टिप्स
    आजकल के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैवी ऐप्स, और हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले व हाई रिफ्रेश रेट के चलते ज्यादा पावर खपत की मांग करते हैं। ऐसे में iPhone की बैटरी को ज्यादा से ज्यादा कैसे चलाया जाए, और कैसे उसकी हेल्थ को बचाकर रखा जाए? Apple स्वयं अपने यूजर्स को इसके लिए टिप्स देती है।
  • दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
    Zomoto के फाउंडर दीपेंद्र गोयल के Temple डिवाइस को 23 लोगों पर टेस्ट किया गया। गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में स्टडी में सामने आए नतीजों को साझा किया, जिससे पता चला है कि यह चिप Apple Watch या Fitbit से ज्यादा डिटेल में हेल्थ डाटा प्रदान करती है। इस चिप को डॉपलर मशीन की तुलना में टेस्ट किया गया था, जिससे काफी कुछ पता चला है।
  • Electric Toothbrush का इतना शोर क्यों? जानिए कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी और क्या सच में है काम की
    Electric Toothbrush आजकल दांतों की सफाई के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन सवाल है कि क्या यह सामान्य टूथब्रश से सच में बेहतर है। Powered Toothbrush में मोटर ब्रश हेड को तेजी से घुमाती या कंपन कराती है, जिससे दांतों पर जमा प्लाक हटाने में मदद मिलती है। रिसर्च में Powered Toothbrush से सामान्य ब्रश की तुलना में प्लाक और मसूड़ों की सूजन में कुछ अतिरिक्त कमी देखी गई है। इसके अलावा टाइमर और प्रेशर सेंसर जैसे फीचर ब्रश करने की आदत सुधारने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, सही तकनीक से इस्तेमाल किया गया सामान्य टूथब्रश भी प्रभावी है। जानिए Electric Toothbrush के फायदे और सही इस्तेमाल का तरीका।
  • एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
    स्मार्टफोन जैसे-जैसे पुराना होता है तो वैसे-वैसे ही उसकी बैटरी खराब होने लग जाती है। हर चार्ज साइकिल के साथ एंड्रॉयड फोन की बैटरी कुछ हद तक खराब हो जाती है। फोन की बैटरी हेल्थ इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितना चार्ज होल्ड कर सकती है, जिससे फोन की कुल बैटरी लाइफ कम या ज्यादा हो सकती है। अगर आप अपने फोन की बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो फोन की बैटरी हेल्थ की सामान्य तौर पर जांच करना जरूरी है।
  • क्या Fast Charging खराब कर रही है आपके मोबाइल फोन की Battery? जानिए पूरा सच
    Fast Charging आज स्मार्टफोन का जरूरी फीचर बन चुकी है। 33W से लेकर 120W तक की चार्जिंग वाले फोन बाजार में मौजूद हैं, लेकिन कई यूजर्स को डर रहता है कि ज्यादा तेजी से फोन चार्ज करने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। जानकारियों के मुताबिक सिर्फ फास्ट चार्जिंग को बैटरी खराब होने की वजह नहीं माना जा सकता। बैटरी की उम्र पर फोन का तापमान, चार्जिंग का तरीका और लंबे समय तक 100 प्रतिशत चार्ज पर रहना ज्यादा असर डाल सकता है। ऐसे में सही चार्जर इस्तेमाल करना, ज्यादा गर्मी से बचना और फोन में दिए गए बैटरी बचाने वाले फीचर्स का इस्तेमाल करना जरूरी है।
  • Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
    ट्रायथलॉन की तैयारी कर रहे Connor की हार्ट रेट ट्रेनिंग के दौरान 219 बीट प्रति मिनट तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने Apple Watch की ECG ऐप से हार्ट रिदम की जांच की, जिसमें Atrial Fibrillation यानी AFib के संकेत दिखाई दिए। इसके बाद डॉक्टर से जांच कराने पर उनके दिल से जुड़ी एक जन्मजात समस्या का पता चला, जिसके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। स्थिति के कारण उन्हें बाद में ओपन-हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, Apple Watch ने बीमारी का डायग्नोसिस नहीं किया था, बल्कि ECG रीडिंग में दिखे संकेतों के बाद Connor को मेडिकल जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

Health - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »