Portronics का नया स्मार्ट प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, दीवार पर 100-इंच साइज में दिखाएगा मूवी, जानें कीमत
Portronics ने भारत में Beem 560 Smart LED Projector लॉन्च किया है, जिसे Netflix सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। यह प्रोजेक्टर Full HD रिजॉल्यूशन, 5300-lumen ब्राइटनेस और 100-इंच तक के प्रोजेक्शन साइज को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें auto focus और auto keystone correction जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सेटअप आसान हो जाता है। Beem 560 इन-बिल्ट Android OS पर काम करता है और YouTube व Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।