iPhone 18 Pro, Pro Max लॉन्च से पहले लीक हुआ लुक! मिल सकते हैं तीन नए शानदार कलर

कंपनी तीन नए कलर वेरिएंट्स iPhone 18 Pro मॉडल्स में पेश कर सकती है।

iPhone 18 Pro, Pro Max लॉन्च से पहले लीक हुआ लुक! मिल सकते हैं तीन नए शानदार कलर

Photo Credit: YouTube/FPT

iPhone 18 Pro, Pro Max के कलर वेरिएंट्स बेहद खास हो सकते हैं।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro, Pro Max का लुक लॉन्च से पहले लीक हो गया है।
  • कंपनी इन स्मार्टफोन्स में Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है।
  • Dynamic Island भी मौजूद होगा लेकिन डिस्प्ले कटआउट काफी छोटा होगा।
विज्ञापन

iPhone 18 सीरीज को कंपनी 2026 के अंत में पेश करने वाली है। सीरीज को लेकर काफी दिनों से लीक्स का सिलसिला जारी है। अब इस सीरीज के दो सबसे चर्चित मॉडल्स iPhone 18 Pro, Pro Max का रेंडर वीडिया सामने आया है। बता दें कि Apple अपनी स्मार्टफोन सीरीज में फ्लैगशिप मॉडल्स पर खास फोकस रखती है। वहीं, एपल फैंस को भी सीरीज के Pro मॉडल्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। iPhone 18 Pro, Pro Max का लुक लॉन्च से पहले लीक हो गया है। इसी के साथ कुछ शानदार कलर वेरिएंट्स भी नजर आए हैं। डिजाइन में बड़ा बदलाव यहां पर दिख रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone 18 Pro, Pro Max के लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन के रेंडर वीडियो को YouTube पर देखा जा सकता है। FPT YouTube चैनल पर यह वीडियो शेयर (via) किया गया है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि कंपनी सीरीज में बड़ा डिजाइन चेंज लेकर आने वाली है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स में Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही पंच-होल फेसटाइम कैमरा यहां डिस्प्ले में मिल सकता है। Dynamic Island भी मौजूद होगा लेकिन डिस्प्ले कटआउट काफी छोटा होगा जो स्क्रीन में लेफ्ट साइड पर मौजूद हो सकता है। 

iPhone 18 Pro, Pro Max Color Variants
iPhone 18 Pro, Pro Max के कलर वेरिएंट्स बेहद खास हो सकते हैं। FPT के अनुसार, कंपनी तीन नए कलर वेरिएंट्स इस सीरीज में उतार सकती है। बरगंडी रेड कलर यहां देखने को मिल सकता है। साथ ही इनमें एक ब्राउन और एक पर्पल शेड भी शामिल हो सकती है। 

iPhone 18 Pro and Pro Max design in render video

iPhone 18 Pro and Pro Max design in render video
Photo Credit: YouTube/FPT

iPhone 18 Pro and Pro Max design in render video

iPhone 18 Pro and Pro Max design in render video
Photo Credit: YouTube/FPT

Apple A20 होगा पहला 2nm चिपसेट
सीरीज में कंपनी का पहला 2nm चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसे Apple A20 चिप के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके साथ में सैटेलाइट SOS फीचर भी यहां देखने को मिल सकता है। फोन के कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। यहां पर एपल वेरिएबल अपर्चर का इस्तेमाल कर सकती है जिससे फोन में कमाल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्षमता देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी सभी फीचर्स केवल अफवाहों में हैं, कंपनी ने अधिकारिक रूप से कोई खुलासा अभी तक अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को लेकर नहीं किया है। हालांकि, हर बार की तरह कंपनी डिजाइन और फीचर्स में जरूर कुछ अपग्रेड लेकर आएगी, इतना तो तय कहा जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »