दीवार को बनाओ 100-इंच का TV, Portronics ने लॉन्च किया Android TV वाला पोर्टेबल LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत

Portronics Beem 550 Smart LED Projector में इन-बिल्ट टेलिस्कोपिक मोनोपॉड स्टैंड दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से इसकी हाइट और एंगल एडजस्ट कर सकते हैं।

दीवार को बनाओ 100-इंच का TV, Portronics ने लॉन्च किया Android TV वाला पोर्टेबल LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत

Photo Credit: Portronics

Portronics Beem 550 Smart LED Projector की कीमत 9,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Portronics Beem 550 Smart LED Projector का प्राइस 9,999 रुपये है
  • हाइट एडजस्टमेंट के लिए इसमें इन-बिल्ट टेलिस्कोपिक मोनोपॉड स्टैंड दिया है
  • Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube आदि प्री-इंस्टॉल्ड हैं
विज्ञापन

Portronics ने अपना नया स्मार्ट LED प्रोजेक्टर Beem 550 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल है और कंपनी का कहना है कि इसे केवल घर पर ही नहीं, बल्कि घर से बाहर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें नेटिव 1080p HD रिजॉल्यूशन और 6000 lumens ब्राइटनेस दी गई है। इसके साथ नए Portronics Beem 550 में ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन का सपोर्ट भी है, यानी स्क्रीन को मैन्युअली एडजस्ट नहीं करना पड़ता है।

Portronics Beem 550 Smart LED Projector का प्राइस 9,999 रुपये रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इसे 12 महीने की वारंटी के साथ बेच रही है।

Portronics Beem 550 Smart LED Projector में इन-बिल्ट टेलिस्कोपिक मोनोपॉड स्टैंड दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से इसकी हाइट और एंगल एडजस्ट कर सकते हैं। इसका प्रोजेक्शन साइज 100 इंच तक जाता है, जो मूवीज गेमिंग या ऑफिस प्रजेंटेशन तीनों के लिए आदर्श साबित हो सकता है। साथ ही इसमें 5W का बॉटम-माउंटेड स्पीकर दिया गया है।

Beem 550 Android TV OS पर चलता है और इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे OTT apps पहले से मौजूद हैं। चाहे तो यूजर्स अपनी तरफ से कोई थर्ड-पार्टी स्ट्रीमिंग स्टिक या बॉक्स भी कनेक्ट कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Portronics प्रोजेक्टर में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI, USB और AUX पोर्ट्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें 40,000 घंटे की लैंप लाइफ और 2000:1 कंट्रास्ट रेशियो मिलता है।

Portronics Beem 550 की कीमत कितनी है?

इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।

इसे कहां से खरीदा जा सकता है?

यह प्रोजेक्टर Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

इसमें कौन-कौन से OTT ऐप्स मिलेंगे?

इसमें Android TV OS के साथ Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं।

क्या Beem 550 में वायरलेस कनेक्टिविटी है?

हां, इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।

प्रोजेक्शन साइज कितना है?

यह 100 इंच तक का बड़ा डिस्प्ले प्रोजेक्ट कर सकता है।

क्या इसमें स्पीकर बिल्ट-इन हैं?

हां, इसमें 5W का स्पीकर दिया गया है।

Beem 550 की लैंप लाइफ कितनी है?

कंपनी के अनुसार इसकी लैंप लाइफ करीब 40,000 घंटे है।

क्या इसमें ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन फीचर हैं?

हां, दोनों फीचर्स दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »