Samsung Galaxy Unpacked Event में कल लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7

कंपनी इस लॉन्च इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश कर सकती है

Samsung Galaxy Unpacked Event में कल लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7

इसमें Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए भारत में बुकिंग शुरू हो गई है
  • सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में 200 MP का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है
  • इस इवेंट में Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट को बुधवार (9 जुलाई) को आयोजित किया जाएगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाले इस इवेंट में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है। 

सैमसंग का यह लॉन्च इवेंट 7:30 pm (भारतीय समय के अनुसार) शुरू होगा। इसे कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी के Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स के लिए भारत में बुकिंग शुरू हो गई है। इन प्रोडक्ट्स के लिए 2,000 रुपये में प्री-बुकिंग सैमसंग की वेबसाइट, ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon, Flipkart, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए कराई जा सकती है। प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को जल्द डिलीवरी के साथ ही इन Galaxy डिवाइसेज में से किसी एक की खरीदारी पर 5,999 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं। 

कंपनी इस इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश कर सकती है। इसमें Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic के साथ ही Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन शामिल हो सकता है। सैमसंग ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में आगामी Galaxy Z सीरीज सबसे थिन, लाइटवेट और सबसे एडवांस्ड होगी। कंपनी ने कहा था कि नई Galaxy Z सीरीज के साथ उसके डिजाइनर्स और इंजीनियर्स इन डिवाइसेज को ज्यादा स्लिम, और ड्यूरेबल बनाने पर फोकस करते हैं। सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 3.9 mm और फोल्ड करने पर 8.9 mm की हो सकती है। इसकी तुलना में Galaxy Z Fold 6 की फोल्ड करने पर थिकनेस 12.2 mm और अनफोल्ड करने पर 5.6 mm की है। इस लॉन्च इवेंट में सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी लाया जा सकता है। पिछले वर्ष चीन की Huawei ने पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »