Portronics Pico 14 पोर्टेबल प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च: दीवार को बना देगा 100-इंच का TV, जानें कीमत

Portronics Pico 14 में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑप्टिकल जूम, रिमोट फोकस कंट्रोल और ऑटो स्क्रीन रोटेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Portronics Pico 14 पोर्टेबल प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च: दीवार को बना देगा 100-इंच का TV, जानें कीमत

Photo Credit: Portronics

Portronics Pico 14 की कीमत 28,349 रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • प्रोजेक्टर 100 इंच तक की स्क्रीन पर 720p रिजॉल्यूशन पर कंटेंट दिखाता है
  • इसमें 30,000 घंटे की लैम्प लाइफ देने का दावा किया गया है
  • Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स प्री-लोडेड हैं
विज्ञापन

Portronics ने अपने नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर Pico 14 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह पॉकेट साइज प्रोजेक्टर कहीं भी और कभी भी सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ यह डिवाइस मूवी नाइट्स, गेमिंग, प्रेजेंटेशन और फ्रेंड्स व फैमिली गेट टुगेदर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ब्राइट HD विजुअल्स और इनबिल्ट स्मार्ट स्ट्रीमिंग की सुविधा दी गई है जो इसे एक पोर्टेबल एंटरटेनमेंट डिवाइस बनाती है।

Portronics ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि Portronics Pico 14 Android 13 पर काम करता है और Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स प्री-लोडेड आते हैं। यानी यूजर को किसी एक्स्ट्रा डिवाइस की जरूरत नहीं होती, सिर्फ लॉग-इन करके कंटेंट सीधे देखा जा सकता है। यह प्रोजेक्टर 100 इंच तक की स्क्रीन पर 720p रिजॉल्यूशन और 1600 लुमेंस ब्राइटनेस देता है। इसमें 30,000 घंटे की लैम्प लाइफ देने का दावा किया गया है, जिससे लंबे समय तक इसे बिना रुकावट इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो यह प्रोजेक्टर सिर्फ 250 ग्राम वजनी है और इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कैरी करना आसान बनाता है। कंपनी का कहना है कि स्मूद किनारे और मिनिमल डिजाइन इसे घर, ऑफिस और आउटडोर स्पेस के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसके साथ ट्राइपॉड और रिमोट भी दिया गया है।

Portronics Pico 14 में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑप्टिकल जूम, रिमोट फोकस कंट्रोल और ऑटो स्क्रीन रोटेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें 3W का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB-A, USB-C, AUX, डुअल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.4 जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 4800mAh की बैटरी लगी है जो करीब 60 मिनट तक वायरलेस इस्तेमाल का समय देने का दावा करती है।

कीमत की बात करें तो Portronics Pico 14 की कीमत 28,349 रुपये रखी गई है और यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी दी जा रही है।

Portronics Pico 14 क्या है?

यह एक पॉकेट साइज प्रोजेक्टर है जो 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर मूवी, गेमिंग और प्रेजेंटेशन का एक्सपीरियंस देता है।

इसमें कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है?

कंपनी के मुताबिक Portronics Pico 14 Android 13 पर चलता है और इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स पहले से प्री-लोडेड मिलते हैं।

इस प्रोजेक्टर का डिस्प्ले और ब्राइटनेस कितनी है?

यह 720p रिजॉल्यूशन और 1600 लुमेंस ब्राइटनेस ऑफर करता है और 100 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है।

इसका बैटरी बैकअप कितना है?

इसमें 4800mAh की बैटरी दी गई है जो करीब 60 मिनट तक वायरलेस इस्तेमाल का टाइम देने का दावा करती है।

इसमें कौन-कौन से कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं?

इसमें HDMI, USB-A, USB-C, AUX, डुअल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स उपलब्ध हैं।

Portronics Pico 14 का वजन और डिजाइन कैसा है?

इसका वजन सिर्फ 250 ग्राम है और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। साथ ही इसमें ट्राइपॉड और रिमोट भी दिया गया है।

Portronics Pico 14 की कीमत और उपलब्धता क्या है?

इसकी कीमत 28,349 रुपये है और यह Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  10. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »