Xiaomi Refrigerator

Xiaomi Refrigerator - ख़बरें

  • 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का नया फ्रिज Xiaomi Mijia Refrigerator 400L फ्रेंच स्टाइल के नाम से आता है। जैसा कि नाम में भी पता चलता है, इसमें 400 लीटर की कैपिसिटी दी गई है। यह ऑटोमेटिक आइस मेकर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 60 मिनट में खुद ही बर्फ बना देता है।
  • 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया Mijia Refrigerator Pro Cross 600L मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का यह रेफ्रिजिरेटर घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इसमें 375L कैपिसिटी का रेफ्रिजिरेशन कम्पार्टमेंट है। फ्रिजिंग के लिए 225L जगह दी गई है। साथ में 36L का वेरिएबल टेम्परेचर कम्पार्टमेंट दिया गया है। इसमें क्रॉस डिजाइन दिया गया है। चीजों को रखने के लिए 18 कम्पार्टमेंट मिलते हैं। यह 0.58 m² के एरिया में रखा रहता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
    Xiaomi ने Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L लॉन्च किया है, जिसमें 508 लीटर कैपेसिटी और Ion Purification 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फ्रिज 99.9999% बैक्टीरिया खत्म करने और बदबू हटाने में सक्षम है। इसमें 55 मिनट में आइस बनाने का फीचर, डुअल कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट HyperOS Connect सपोर्ट मिलता है। डिवाइस 9999 युआन में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्ट फ्रिज बेहतर फूड स्टोरेज और स्मार्ट कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator Cross Door 502L, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल
    Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया है। यह ड्रिंक, फलों और सब्जियों के साथ-साथ जल्दी खराब होने वाले सामान को बिना जमाए उचित तापमान पर रख सकता है। फ्रिज के लिए 297 लीटर, फ्रीजर के लिए 176 लीटर और 29 लीटर का iFresh कन्वर्टिबल जोन शामिल है, जिसे लगभग -1°C से 5°C के बीच सेट किया जा सकता है।
  • Xiaomi के नए 560L फ्रिज में मिलती है हाइजीन-फोकस टेक्नोलॉजी, इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L लॉन्च किया है, जिसमें 560 लीटर कैपेसिटी, क्रॉस-डोर डिजाइन और एम्बेडेड इंस्टॉलेशन सपोर्ट मिलता है। इसका मुख्य फीचर माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी है, जो मीट को सब-जीरो रेंज में बिना फ्रीज हुए स्टोर करने में मदद करती है। फ्रिज में आयन-बेस्ड प्यूरीफिकेशन सिस्टम, इनबिल्ट आइस मेकर और 18-zone इंटरनल लेआउट दिया गया है। Xiaomi का कहना है कि मॉडल एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग और स्मार्ट मॉनिटरिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। 6999 युआन की कीमत में Ice Crystal White, Star Forged Silver और Apricot Glass कलर्स में उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीचर्स वाला 560L फ्रेंट डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च, 10 दिन तक फ्रेश रहेगा खाना!
    चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने होम अप्लायंसेज सेगमेंट में अपना पहला हाई-एंड फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका नाम Mijia Refrigerator Pro Micro-Ice Fresh French 560L रखा है। इसकी कीमत 7,999 युआन (लगभग 99,000 रुपये) रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत यह 6,399 युआन (लगभग 79,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। इसमें 360 लीटर रेफ्रिजरेशन और 200 लीटर फ्रीजिंग स्पेस दिया गया है। साथ ही इसमें नैनो ब्लू लाइट स्टरलाइजेशन और आयन प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो 99.999% E.coli, बैक्टीरिया, वायरस, पेस्टीसाइड रिजिड्यू और बदबू को खत्म करने का दावा करता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च क्या स्मार्ट फ्रिज, खाने के बैक्टीरिया मारेगा और मोबाइल से होगा कंट्रोल; जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो में एक और नया प्रोडक्ट जोड़ते हुए चीन में Mijia Refrigerator Pro Dual-System French Door 513L लॉन्च किया है। इस नए फ्रेंच डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-सिस्टम कूलिंग डिजाइन है, जिसमें अलग-अलग इवैपोरेटर और फैन फ्रीज और फ्रीजर के लिए दिए गए हैं। Mijia Refrigerator Pro की कीमत चीन में 2,999 युआन (लगभग 36,100 रुपये) तय की गई है और यह फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • 99.99% तक बैक्टीरिया खत्म कर देगा ये चाइनीज कंपनी का फ्रिज!
    Xiaomi ने चीन में अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया Mijia 550L Side-by-Side Refrigerator लॉन्च किया है। Xiaomi Mijia 550L रेफ्रिजरेटर की कीमत चीन में 1,899 युआन (लगभग 22,700 रुपये) रखी गई है। यह JD.com पर उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल इसे केवल चीनी मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। ग्लोबल लॉन्च या भारत में इसके आने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 271L फ्रिज, मोबाइल से होगा कंट्रोल, 99.99% बैक्टीरिया को करता है खत्म; जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने लेटेस्ट Mijia 271L Three-Door Refrigerator को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये नया रेफ्रिजरेटर खासतौर पर मॉडर्न और छोटे किचन स्पेस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका साइज सिर्फ 56cm चौड़ा और 60cm डीप है। Xiaomi Mijia 271L रेफ्रिजरेटर फिलहाल चीन में 1,599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध है। इसकी रेगुलर कीमत 1,899 युआन (करीब 22,500 रुपये) रखी गई है। यह “Ice Feather White” कलर में आता है, जिसमें फिंगरप्रिंट और स्क्रैच-रेसिस्टेंट टेक्सचर दिया गया है।
  • Xiaomi Mijia 256L Refrigerator भारत में लॉन्च, थ्री डोर के साथ एंटीबैक्टीरियल कूलिंग सपोर्ट
    Xiaomi ने Xiaomi Mijia 256L Refrigerator लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mijia 256L Refrigerator में आइस फेदर व्हाइट मैट टेक्सचर में एक साफ वर्टिकल प्रोफाइल है जो मिनिमलिस्ट इंटीरियर प्रदान करती है। इस फ्रिज की चौड़ाई 60 सेमी है और सिर्फ 0.33 वर्ग मीटर की जगह कवर करता है। इस फ्रिज में तीन अलग-अलग कंट्रोल होने वाले बॉक्स के साथ ट्रिपल जोन डिजाइन है। Xiaomi Mijia 256L Refrigerator की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,778 रुपये) है।
  • Xiaomi ने 30°C डीप फ्रीज, ड्यूल कूलिंग वाला Mijia Refrigerator Pro 508L किया पेश, जानें सभी फीचर्स
    Xiaomi ने Mijia Refrigerator Pro 508L लॉन्च कर दिया है। Mijia Refrigerator Pro 508L की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,811 रुपये) है। Mijia Refrigerator Pro 508L के डिजाइन की बात करें तो इसमें आइस फेदर व्हाइट फिनिश और अल्ट्रा-स्लिम 60 सेमी बॉडी है जो कि इसे मॉडर्न लुक देती है। Mijia Pro में एक ड्यूल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका मतलब है कि फ्रिज और फ्रिजर के लिए अलग-अलग इवेपोरेटर और फैन हैं।
  • Xiaomi ने 508 लीटर कैपिसिटी वाला नया Mijia Refrigerator किया लॉन्च, -30°C तक कर सकता है फ्रीज, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना नया रेफ्रिजिरेटर Mijia Refrigerator Pro Dual-System 508L चीन में उतारा है। यह Ice Feather White कलर में आता है। यह काफी स्लीक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें 508 लीटर का स्टोरेज वॉल्यूम उपलब्ध है। इसमें टेक्स्चर्ड स्टील पैनल दिया गया है। ऑयल, स्ट्रेच या अन्य प्रकार की गंदगी को फ्रिज पर लगने से रोकता है। यह रेफ्रिजिरेटर -30°C तक फ्रीज कर सकता है।
  • Xiaomi का नया रेफ्रिजिरेटर Xiaomi Mijia Cross Door 513 लीटर कैपिसिटी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Xiaomi ने नया Mijia Cross-Door Refrigerator 513L लॉन्च किया है। इसकी 60cm अल्ट्राथिन बॉडी है जिससे कि रेफ्रिजिरेटर के भीतर ज्यादा स्पेस उपलब्ध हो जाता है। इसमें 513 लीटर की कैपिसिटी दी गई है जिसे तीन भागों में बांटा गया है। इसकी टेम्परेचर रेंज माइनस 1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक है। कीमत 2699 युआन (लगभग 31,500 रुपये) है।
  • Xiaomi ने नया MIJIA रेफ्रिजरेटर Pro Cross 508L किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने नया MIJIA Pro Cross 508L रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। इसे दो भागों में कंपनी ने बांटा है जिसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है। यह मोटाई में केवल 60cm का है। यह आसानी से स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है। यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र तरीके से कर सकता है। इसमें -30 डिग्री सेल्सियस तक डीप फ्रिज करने की क्षमता है।
  • Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर 439 लीटर कैपिसिटी के साथ आया, जानें कीमत और फीचर्स
    यह फ्रिज 3.2mm के आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल के साथ आता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »