दावा है कि यह रेफ्रिजिरेटर 99.9% एंटी बैक्टीरियल रेट के साथ आता है।
Photo Credit: Xiaomi Youpin
Xiaomi Mijia Refrigerator 400L में कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं।
Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का नया फ्रिज Xiaomi Mijia Refrigerator 400L फ्रेंच स्टाइल के नाम से आता है। जैसा कि नाम में भी पता चलता है, इसमें 400 लीटर की कैपिसिटी दी गई है। यह ऑटोमेटिक आइस मेकर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 60 मिनट में खुद ही बर्फ बना देता है। यह उन घरों के लिए बहुत काम का फीचर है जिनमें गेस्ट और कोल्ड ड्रिंक्स की ज्यादा सर्विंग होती है। फ्रिज की कुल स्टोरेज क्षमता में रेफ्रिजिरेशन के लिए 216L जगह है। 50L एडजस्टेबल जोन के लिए दिया गया है। वहीं, फीजर के लिए 134L क्षमता मिलती है। इसके अलावा इसमें कई और आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Mijia Refrigerator 400L की कीमत 2999 युआन (लगभग 42,000 रुपये) है। इसे कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। रेफ्रिजिरेटर को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, Youpin जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Mijia Refrigerator 400L में कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं। दावा है कि यह रेफ्रिजिरेटर 99.9% एंटी बैक्टीरियल रेट के साथ आता है। इसमें फुल एरिया आयन प्यूरिफिकेशन दिया गया है। यह फ्रिज में पैदा होने वाली दुर्गंध को खत्म करता है। साथ ही खाद्य पदार्थों को लम्बे समय तक ताजा बनाए रखता है।
फ्रिज में एक 50 लीटर का वेरिएबल टेम्परेचर कम्पार्टमेंट मिलता है। इसे -1°C से 5°C के बीच में एडजस्ट किया जा सकता है। यानी आप इसमें चाहे सी-फूड रखें, मांस रखें, सब्जियां रखें या ड्रिंक्स रखें। यह हर तरह की वस्तु को ताजा बनाए रख सकता है।
फ्रिज की कुल स्टोरेज क्षमता में रेफ्रिजिरेशन के लिए 216L जगह है। 50L एडजस्टेबल जोन के लिए दिया गया है। वहीं, फीजर के लिए 134L क्षमता मिलती है। यह शाओमी के HyperOS ईकोसिस्टम को सपोर्ट करता है और स्मार्ट होम अप्लायंसेज के साथ संगत है। यह बहुत कम शोर के साथ ऑपरेट होता है जो कि केवल 35dB का बताया गया है। कंपनी ने इसके सात 10 साल की कंप्रेशर वारंटी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर