Xiaomi ने ग्लोबल बाजार में नया रेफ्रिजरेटर Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L में 502L स्टोरेज है।
Xiaomi ने ग्लोबल बाजार में नया रेफ्रिजरेटर Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L लॉन्च कर दिया है। यह रेफ्रिजरेटर चुनिंदा यूरोपीय बाजारों के बाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध हो रहा है। इस फ्रिज में बड़ी स्टोरेज दी गई है, जिसे कई स्टोरेज जोन में विभाजित किया गया है। यह रेफ्रिजरेटर स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ कई फीचर्स प्रदान करता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L की कीमत ब्रिटेन में £799 (लगभग 1,00,318 रुपये) और जर्मनी में लगभग €849 (लगभग 92,526 रुपये) है।
Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L एक ज्यादा स्टोरेज वाला रेफ्रिजरेटर है, जिसमें 502 लीटर की कुल कैपेसिटी कई फंक्शनल स्टोरेज में विभाजित होती है। फ्रिज के लिए 297 लीटर, फ्रीजर के लिए 176 लीटर और 29 लीटर का iFresh कन्वर्टिबल जोन शामिल है, जिसे लगभग -1°C से 5°C के बीच सेट किया जा सकता है।
यह ड्रिंक, फलों और सब्जियों के साथ-साथ जल्दी खराब होने वाले सामान को बिना जमाए उचित तापमान पर रख सकता है। इसका डिजाइन क्रॉस डोर लेआउट के चलते फूड को मैनेज करने और आसानी से निकालने की सुविधा प्रदान करता है। यह रेफ्रिजरेटर शाओमी होम ऐप के साथ इंटीग्रेट है, जिससे यूजर्स तापमान एडजेस्ट कर सकते हैं, मोड बदलने और फ्रिज के स्टेटस को दूर से मॉनिटर कर सकते हैं।
यह रेफ्रिजरेटर स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है, जिसमे अगर डोर खुला रह जाए या यूनिट OTA अपडेट मिलेगा तो यूजर्स को स्मार्ट नोटिफिकेशन मिलेंगे। यह अमेजन एलेक्सा और गूगल एसिस्टेंट जैसे स्मार्ट वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करता है, जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यह Ag⁺ Fresh एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी, कई कूलिंग मोड और 90° तक खुलने वाला डोर डिजाइन के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 6
Starts from ₹27,999
Vivo X300 FE
Starts from ₹79,999
Vivo Y31 5G
Starts from ₹21,179
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999
हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान