• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!

Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!

Xiaomi ने 508L Mijia स्मार्ट रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है, जिसमें Ion Purification और 55 मिनट आइस मेकिंग फीचर मिलता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर Ion Purification के साथ लॉन्च किया
  • फ्रिज 55 मिनट में आइस बनाने और 7 दिन फूड फ्रेश रखता
  • HyperOS Connect और स्मार्ट डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम लाइनअप के तहत नया Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L लॉन्च किया है। यह हाई-एंड रेफ्रिजरेटर 508 लीटर कैपेसिटी, Ion Purification 4.0 टेक्नोलॉजी और 55 मिनट में आइस बनाने की क्षमता के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस बेहतर फूड स्टोरेज, हाइजीन और स्मार्ट कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L को 9999 युआन (करीब 1.36 लाख रुपये) में पेश किया गया है। यह फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। डिवाइस को Ice Crystal White, Star Silver और Apricot Glass कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

इस रेफ्रिजरेटर में कुल 508 लीटर कैपेसिटी मिलती है, जिसमें 297L फ्रिज, 35L वैरिएबल टेम्परेचर जोन और 176L फ्रीजर शामिल है। इसमें अलग-अलग स्टोरेज सेक्शन दिए गए हैं, जिससे यूजर्स आसानी से फूड आइटम्स को ऑर्गनाइज कर सकते हैं।

Xiaomi ने इसमें Full-Area Ion Purification 4.0 टेक्नोलॉजी दी है, जो 3 मिनट में बदबू को खत्म करने और 2 मिनट में बैक्टीरिया, फंगस और वायरस को 99.9999% तक खत्म करने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल प्रोटेक्शन और खास इनर लाइनर दिया गया है, जिससे पूरे फ्रिज में सफाई बनी रहती है।

डिवाइस में डुअल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग इवैपोरेटर और फैन मिलते हैं। इससे स्मेल मिक्स नहीं होती और टेम्परेचर कंट्रोल बेहतर रहता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें मॉइश्चर रिटेंशन सिस्टम भी दिया गया है, जो फल और सब्जियों को 7 दिन तक फ्रेश रखने में मदद करता है।

इसमें ऑटोमैटिक आइस-मेकिंग मॉड्यूल भी दिया गया है, जो सिर्फ 55 मिनट में बर्फ तैयार करने का दावा करता है। यह सिस्टम पानी के लेवल और आइस स्टोरेज के लिए स्मार्ट अलर्ट भी देता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

स्मार्ट फीचर्स के तौर पर इसमें HyperOS Connect और इनबिल्ट डिस्प्ले मिलता है, जिससे यूजर्स इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा यह 31dB नॉइज लेवल के साथ क्वाइट ऑपरेशन और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी भी ऑफर करने का दावा करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »