• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने 30°C डीप फ्रीज, ड्यूल कूलिंग वाला Mijia Refrigerator Pro 508L किया पेश, जानें सभी फीचर्स

Xiaomi ने 30°C डीप फ्रीज, ड्यूल कूलिंग वाला Mijia Refrigerator Pro 508L किया पेश, जानें सभी फीचर्स

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम में अपग्रेड करते हुए Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L को पेश कर दिया है।

Xiaomi ने 30°C डीप फ्रीज, ड्यूल कूलिंग वाला Mijia Refrigerator Pro 508L किया पेश, जानें सभी फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L में 30°C डीप फ्रीज फंक्शन है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L को पेश कर दिया है।
  • Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L की कीमत 3,699 युआन है।
  • Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L में 30°C डीप फ्रीज फंक्शन दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम में अपग्रेड करते हुए Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L को पेश कर दिया है। फिलहाल यह रेफ्रिजरेटर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह एक स्लीक और हाई टेक एप्लायंस है। आइए Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L Price


कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,811 रुपये) है। यह रेफ्रिजरेटर प्री-ऑर्डर के लिए Xiaomi Youpin के जरिए उपलब्ध है। Xiaomi रेफ्रिजरेटरके कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी प्रदान कर रहा है।


Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L Specifications


Xiaomi Mijia Refrigerator Pro 508L के डिजाइन की बात करें तो इसमें आइस फेदर व्हाइट फिनिश और अल्ट्रा-स्लिम 60 सेमी बॉडी है जो कि इसे मॉडर्न लुक देती है। Mijia Pro में एक ड्यूल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका मतलब है कि फ्रिज और फ्रिजर के लिए अलग-अलग इवेपोरेटर और फैन हैं। इससे बहुत फर्क पड़ता है, क्योंकि शेयर्ड एयर फ्लो न होने का मतलब है कि फ्लेवर मिक्स नहीं होगा। यह पूरे बोर्ड में ज्यादा स्टेबल तापमान बनाए रखने में मदद करता है। यह लगातार कूलिंग को मॉनिटर करने और एडजेस्ट करने के लिए 6 सेंसर से लैस है।

फ्रिज बैक्टीरिया, वायरस और कीटनाशक से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए एक आयन प्यूरिफिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जबकि फ्रीजर में एक सिल्वर आयन मॉड्यूल है जिसके बारे में Xiaomi का दावा है कि यह 99.99 प्रतिशत कीटाणुओं को खत्म करता है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी कंट्रोल मेम्ब्रेन भी है जो फलों और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करता है।

इस फ्रिज का -30°C डीप फ्रीज फंक्शन सिर्फ 12 घंटों में 8 किलोग्राम तक फ्रीजिंग को मैनेज कर सकता है, जो फ्रीजर बर्न के बिना पोषक तत्वों और बनावट को बनाए रखने में मदद करता है। तीन एडजेस्टेबल टेंप्रेचर मोड के साथ एक अलग ड्राअर है। Mijia Pro एनर्जी एफिशिएंट है, यह एक ड्यूल इन्वर्टर सिस्टम पर काम करता है जो पावर की खपत को डेली सिर्फ 1 kWh तक कम रखता है। यह काफी शांत है और लगभग 35dB पर काम करता है। रेफ्रिजरेटर Xiaomi के HyperOS कनेक्ट का सपोर्ट करता है, जिससे आप Mi Home ऐप के जरिए दूर से सेटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं, मोड शेड्यूल कर सकते हैं और कहीं भी अलर्ट पा सकते हैं। यह वॉयस कमांड के लिए Xiao Ai के साथ भी काम करता है और OTA अपडेट का सपोर्ट करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »