99.99% तक बैक्टीरिया खत्म कर देगा ये चाइनीज कंपनी का फ्रिज!

Xiaomi Mijia 550L रेफ्रिजरेटर की कुल क्षमता 550 लीटर है, जिसमें से 332 लीटर रेफ्रिजरेशन और 218 लीटर फ्रीजर के लिए दिया गया है।

99.99% तक बैक्टीरिया खत्म कर देगा ये चाइनीज कंपनी का फ्रिज!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia 550L रेफ्रिजरेटर की कीमत चीन में 1,899 युआन (लगभग 22,700 रुपये) रखी गई है

ख़ास बातें
  • 550L स्टोरेज कैपेसिटी: दो हफ्ते की फैमिली जरूरतें एक साथ स्टोर करें
  • Silver-ion टेक्नोलॉजी: 99.99% एंटीबैक्टीरियल और 90% डिओडराइजेशन रेटिंग
  • ड्यूल इन्वर्टर और नो-फ्रॉस्ट कूलिंग: कम बिजली खर्च और फ्रेशनेस बरकरार
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया Mijia 550L Side-by-Side Refrigerator लॉन्च किया है। यह रिफ्रिजरेटर उन यूजर्स को टारगेट करता है जिन्हें बड़ी स्टोरेज क्षमता के साथ-साथ स्मार्ट और सेफ कूलिंग टेक्नोलॉजी चाहिए। इसका डिजाइन पूरी तरह मॉडर्न किचन लेआउट के हिसाब से तैयार किया गया है, जिसमें फ्रंट सर्फेस फ्लैट और मेट फिनिश में है। कुल 550 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी, ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल डिओडोराइजेशन और नो-फ्रॉस्ट कूलिंग जैसे कई हाईलाइट फीचर्स इसमें मिलते हैं।

Xiaomi Mijia 550L रेफ्रिजरेटर की कीमत चीन में 1,899 युआन (लगभग 22,700 रुपये) रखी गई है। यह JD.com पर उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल इसे केवल चीनी मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। ग्लोबल लॉन्च या भारत में इसके आने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रेफ्रिजरेटर की कुल क्षमता 550 लीटर है, जिसमें से 332 लीटर रेफ्रिजरेशन और 218 लीटर फ्रीजर के लिए दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्पेस तीन लोगों के परिवार के लिए दो हफ्ते तक का खाना स्टोर करने के लिए काफी है। इसके अलावा इसमें चार बड़े दराज और छह चौड़े बॉटल रैक मिलते हैं, जो इसे डेली यूज के लिए और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं।

खास बात यह है कि Xiaomi ने इसमें सिल्वर आयन डिओडोराइजेशन सिस्टम दिया है, जो 99.99% तक बैक्टीरिया को खत्म करने का दावा करता है। साथ ही 90% से ज्यादा स्मेल भी खत्म हो जाती है। यह सिस्टम सीधे रेफ्रिजरेशन चैंबर में दिया गया है जिससे खाने में ताजगी बनी रहती है और दुर्गंध नहीं आती।

फ्रीजर की बात करें तो यह 12 घंटे में 7 किलो और पूरे दिन में लगभग 14 किलो मीट को फ्रीज कर सकता है। दोनों सेक्शन में तापमान कंट्रोल के लिए ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है। Xiaomi का दावा है कि यह रेफ्रिजरेटर एनर्जी एफिशिएंसी लेवल 1 सर्टिफाइड है और हर साल लगभग 8.3% बिजली की बचत कर सकता है।

इसके अंदर नो-फ्रॉस्ट एयर कूलिंग सिस्टम और फ्लैट एयर डक्ट डिजाइन है, जो समान रूप से ठंडा बनाए रखता है और फ्रॉस्ट जमने से बचाता है। कंपनी ने यह भी बताया कि इसका नॉइज लेवल काफी कम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »